Fri. Nov 6th, 2026
  • सी-डॉट ने “सेल-फ्री’ 6जी एक्सेस पॉइंट्स” के विकास के लिए आईआईटी रुड़की और मंडी के साथ हाथ मिलाया।
  • आईआईटी रुड़की और आईआईटी मंडी ‘सेल-फ्री’ 6जी एक्सेस पॉइंट्स के विकास के लिए सहयोग कर रहे हैं।
  • इस समझौते पर दूरसंचार विभाग की दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीटीडीएफ) योजना के तहत हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • इस निधि को घरेलू कंपनियों, भारतीय स्टार्टअप, शिक्षाविदों और दूरसंचार उत्पादों और समाधानों के प्रौद्योगिकी डिजाइन, विकास, व्यावसायीकरण में शामिल अनुसंधान एवं विकास संस्थानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इस योजना का उद्देश्य किफायती ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवाएँ प्रदान करना है।
  • यह 6जी परियोजना आगामी 6जी रेडियो एक्सेस नेटवर्क को सक्षम करने के लिए एपी विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
  • सी-डॉट संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (डीओटी) का एक दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र है।

Login

error: Content is protected !!