Tue. Apr 14th, 2026
  • 2007 टी 20 विश्व कप और 2011 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप विजेता भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सदस्य गौतम गंभीर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
  • गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे जिन्होंने वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित 9वें आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत के बाद अपने पद छोड़ दिया था।
  • राहुल द्रविड़ को 2021 में तीन साल के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
  • गौतम गंभीर, जो एक सलामी बल्लेबाज थे, ने सभी प्रारूपों में भारत के लिए 242 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले और 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
  • गौतम गंभीर को 2009 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गंभीर को 2009 का टेस्ट खिलाड़ी नामित किया था ।
  • 2019 में उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था ।

Login

error: Content is protected !!