शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक 4 जुलाई 2024 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित की गई।
कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने शिखर बैठक की मेजबानी की।यूरेशियाई देश बेलारूस को एससीओ के 10वें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
भारतीय प्रधान मंत्री बैठक में शामिल नहीं हुए और भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ, उज़्बेक राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव, ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन और किर्गिज़ राष्ट्रपति सदिर झापारोव, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, अज़रबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित 16 विश्व नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।