- कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) की 8वीं उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डीएनएसए) स्तर की बैठक के दौरान बांग्लादेश आधिकारिक तौर पर पांचवें पूर्ण सदस्य देश के रूप में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में शामिल हुआ। बांग्लादेश को पहले कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव में पर्यवेक्षक देश का दर्जा प्राप्त था।
- वर्तमान में अब कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव के पूर्ण सदस्य देश हैं -बांग्लादेश भारत, मॉरीशस, मालदीव और श्रीलंका।
- सेशेल्स को कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव में पर्यवेक्षक देश का दर्जा प्राप्त है।
कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव
- कोलंबो सुरक्षा संवाद हिंद महासागर में देशों का एक सुरक्षा-केंद्रित समूह है।
- इसकी उत्पत्ति 2011 की भारत-श्रीलंका-मालदीव समुद्री सुरक्षा वार्ता में निहित है।
- 2020 में, समूह का नाम बदलकर कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव कर दिया गया।
- मॉरीशस को कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव का चौथा सदस्य बनाया गया।
