Wed. Apr 1st, 2026

बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय मानसिक जाँच एवं स्नायु विज्ञान संस्थान(निम्हान्स) को स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ ) के 2024 नेल्सन मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। निम्हान्स की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति ने यह  पुरस्कार प्राप्त किया।शुक्रवार, 31 मई 2024 को जिनेवा में सत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा में एक विशेष समारोह में निम्हान्स को यह पुरस्कार प्रदान किया गया, सत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा के अध्यक्ष, बोत्सवाना के डॉ. एडविन डिकोलोटी और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम ने घेब्रेयेसस इस अवसर पर उपस्थित थे।विश्व स्वास्थ्य सभा डबल्यूएचओ  की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है, और इसकी वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में डबल्यूएचओ  मुख्यालय में आयोजित की जाती है।

डब्ल्यूएचओ पुरस्कार और पुरस्कार विजेता

  • डबल्यूएचओ हर साल अपने चार क्षेत्रों -अफ्रीका, पूर्वी भूमध्यसागरीय, दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत से आठ विजेताओं का चयन करता है।
  • प्रत्येक विजेता एक व्यक्ति या संस्था हो सकती है जिसने अपने देश या विश्व स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य में अद्वितीय योगदान दिया है।

2024 पुरस्कार और इसके विजेता

स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नेल्सन मंडेला पुरस्कार

  • स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2019 में डबल्यूएचओ  द्वारा स्थापित किया गया था।
  • 2024 का पुरस्कार भारत के राष्ट्रीय मानसिक जाँच एवं स्नायु विज्ञान संस्थान(निम्हान्स)और बोत्सवाना के प्रोफेसर बोंटले मबोंगवे को संयुक्त रूप दिया गया।

इहसान डोगरामैकी फैमिली हेल्थ फाउंडेशन पुरस्कार 2024

  • ओमान की डॉ. जमीला तैसीर यासर अल अब्री

सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए डॉ. ली जोंग-वूक मेमोरियल पुरस्कार 2024

  • ओमान के डॉ बदर अल-रावही

सासाकावा स्वास्थ्य पुरस्कार 2024

  • बोत्सवाना के डॉ. डोरेन रामोगोला-मासिरे

संयुक्त अरब अमीरात स्वास्थ्य फाउंडेशन पुरस्कार 2024

  • सऊदी अरब की राष्ट्रीय मृत्यु रजिस्ट्री प्रणाली

बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य संवर्धन में अनुसंधान के लिए महामहिम शेख सबा अल-अहमद अल-जबर अल-सबा पुरस्कार 2024यह पुरस्कार ओमान के डॉ. अहमद हामिद सैफ अल वहाबी और चीनी जराचिकित्सा सोसायटी, चीन को प्रदान किया गया।

निम्हान्स के बारे में

  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निम्हान्स) की स्थापना 27 दिसंबर, 1974 को मैसूर सरकार द्वारा स्थापित मानसिक अस्पताल और भारत सरकार के अखिल भारतीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान को मिलाकर की गई थी।
  • यह संस्थान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन है।
  • 2012 में, निम्हान्स को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था।
  • मुख्य परिसर: बेंगलुरु, कर्नाटक।
  • निदेशक: डॉ. प्रतिमा मूर्ति

विश्व स्वास्थ्य संगठन

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो दुनिया में सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य हासिल करने के लिए काम करती है।
  • स्थापना: 7 अप्रैल 1948.
  • सदस्य: 194 देश और 2 सहयोगी सदस्य।
  • डबल्यूएचओ के महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस (मई 2017 से)।
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • डबल्यूएचओ का स्थापना दिवस, 7 अप्रैल, विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Login

error: Content is protected !!