Mon. Jun 22nd, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 19.06.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. विश्व बैंक ने अपनी नवीनतम, वैश्विक आर्थिक संभावना, जो उसने जून 2024 रिपोर्ट में जारी किया।

2. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के पूर्वानुमान को संशोधित कर 4.6 प्रतिशत कर दिया है।

3. रिपोर्ट के अनुसार, तीन वर्षों में पहली बार वैश्विक अर्थव्यवस्था वर्ष 2024 में स्थिर होने के संकेत दे रही है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. एक नए अध्ययन में हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन (HCFCs) के रूप में ज्ञात शक्तिशाली ओजोन-क्षयकारी पदार्थों (ODS) की वायुमंडलीय सांद्रता में पहली बार महत्वपूर्ण कमी की सूचना दी गई है।

2. ओजोन-क्षयकारी पदार्थ (ozone-depleting substances : ODS) ऐसे रसायन हैं जो समतापमंडल में ओजोन परत के क्षय का कारण बनते हैं।

3. ओजोन परत सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी (UV) विकिरण के अधिकांश भाग को अवशोषित करके पृथ्वी पर जीवन की रक्षा के लिए आवश्यक है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने पारदर्शिता तथा दक्षता सुनिश्चित करने के लिये सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से शुल्क वापसी निधि को सीधे निर्यातकों के बैंक खातों में इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

2. सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 65 के अंतर्गत शुल्क वापसी, निर्यात वस्तुओं के विनिर्माण में प्रयुक्त किसी भी आयातित सामग्री या उत्पाद शुल्क योग्य सामग्री पर लागू सीमा शुल्क में छूट प्रदान करती है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने क्लोरेला ग्रोथ फैक्टर की क्षमता पर प्रकाश डाला है।

2. जो सूक्ष्म शैवाल ‘क्लोरेला सोरोकिनियाना’ से प्राप्त एक प्रोटीन युक्त अर्क है, जो खाद्य और चारा अनुप्रयोगों की एक विस्तृत शृंखला के लिये एक आदर्श घटक है।

3. CGF उच्च गुणवत्ता वाले अमीनो एसिड और प्रोटीन से समृद्ध है, जो इसे मानव तथा पशु दोनों के आहार के लिये एक आशाजनक वैकल्पिक स्रोत बनाता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. आठ विजेताओं को 2024 कावली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2. कावली पुरस्कार नॉर्वेजियन-अमेरिकी व्यवसायी और परोपकारी फ्रेड कावली के सम्मान में दिया जाता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!