0 UPSC HINDI QUIZ 12.06.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिये दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली कॉरिडोर पर 600 वर्षा जल संचयन गड्ढे विकसित कर रहा है। 2. वर्षा जल संचयन और संरक्षण वर्षा जल के प्रत्यक्ष संग्रह की गतिविधि है। 3. एकत्रित वर्षा जल को सीधे उपयोग के लिये संग्रहीत किया जा सकता है या भूजल संभरण किया जा सकता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिये दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली (RRTS) कॉरिडोर पर 900 वर्षा जल संचयन (RWH) गड्ढे विकसित कर रहा है। वर्षा जल संचयन वर्षा जल संचयन और संरक्षण वर्षा जल के प्रत्यक्ष संग्रह की गतिविधि है। एकत्रित वर्षा जल को सीधे उपयोग के लिये संग्रहीत किया जा सकता है या भूजल संभरण किया जा सकता है। वर्षा जल संचयन की दो मुख्य तकनीकें हैं भविष्य में उपयोग के लिये सतह पर वर्षा जल का भंडारण। भूजल संभरण। RRTS, गड्ढों में वर्षा जल को कैसे संग्रहीत करते हैं अधिकतम जल संग्रह के लिये गड्ढों को रणनीतिक रूप से रखा गया है, इनमें से 75% से अधिक प्रणालियाँ पूर्व से ही क्रियान्वयन में हैं। गड्ढों से लाखों क्यूबिक मीटर भूजल संभरण होने का अनुमान है, जो जलस्तर में महत्त्वपूर्ण योगदान देगा। इस डिज़ाइन में दो छोटे जल कक्ष होते हैं जो आमने-सामने भूमिगत रूप से बनाए गए होते हैं, जो केंद्रीय वर्षा जल संचयन के लिये बनाए गए गड्ढे से संबंधित हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. यूनेस्को ने महासागर स्थिति रिपोर्ट जारी की है। 2. इसके अनुसार, वैश्विक स्तर पर महासागरीय संकटों का समाधान करने और वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड हटाने के उद्देश्य से नई तकनीकों को मान्य करने के लिए जारी प्रयास अभी भी अपर्याप्त है। 3. महासागर जलवायु को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: यूनेस्को ने महासागर स्थिति रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, वैश्विक स्तर पर महासागरीय संकटों का समाधान करने और वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड हटाने के उद्देश्य से नई तकनीकों को मान्य करने के लिए जारी प्रयास अभी भी अपर्याप्त है। महासागर जलवायु को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।महासागर स्थिति रिपोर्ट का उद्देश्य नीति-निर्माताओं को महासागर की स्थिति के बारे में सूचित करना तथा ‘हमारे इच्छित भविष्य के लिए आवश्यक महासागर’ की दिशा में अनुसंधान एवं नीतिगत कार्यों को प्रोत्साहित करना है। जिससे 2030 एजेंडा और विशेष रूप से एस.डी.जी. 14 (SDG 14) के साथ-साथ अन्य वैश्विक प्रक्रियाओं (जैसे यू.एन.एफ.सी.सी.सी., जैव विविधता अभिसमय और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंडाई फ्रेमवर्क) में योगदान मिल सके। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. वर्ष 2023-24 में अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के बाद नीदरलैंड विश्व में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बन गया है। 2. भारत द्वारा नीदरलैंड को किया जाने वाला निर्यात लगभग 1.5% बढ़कर वर्ष 2023-24 में 22.36 बिलियन अमरिकी डॉलर तक पहुँच गया । उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: वर्ष 2023-24 में अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के बाद नीदरलैंड विश्व में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बन गया है। यह जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड, यू.के. और बेल्जियम के बाद यूरोप में भारत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है। भारत द्वारा नीदरलैंड को किया जाने वाला निर्यात लगभग 3.5% बढ़कर वर्ष 2023-24 में 22.36 बिलियन अमरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जो वर्ष 2022-23 में 21.61 बिलियन अमरिकी डॉलर था।वर्ष 2022-23 में भारत के कुल व्यापार में नीदरलैंड का योगदान 2.36% रहा। नीदरलैंड भारत में एक प्रमुख निवेशक भी है।भारत को नीदरलैंड से लगभग 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ, जो वर्ष 2022-23 में 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. नेचर जियोसाइंस जर्नल में प्रकाशित एक नए शोध के अनुसार, इस सदी के अंत से पूर्व भू-जल में 1-3.5 °C की वृद्धि का अनुमान है, जिससे जल की गुणवत्ता और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। 2. जर्मनी के कार्ल्सरूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने दुनिया के पहले ‘वैश्विक भू-जल तापमान मॉडल’ का प्रारूप शोध कार्य के लिए तैयार किया है। 3. इसका उद्देश्य दुनिया भर में भू-जल के बढ़ते तापमान को प्रदर्शित करना है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: नेचर जियोसाइंस जर्नल में प्रकाशित एक नए शोध के अनुसार, इस सदी के अंत से पूर्व भू-जल में 2-3.5 °C की वृद्धि का अनुमान है, जिससे जल की गुणवत्ता और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। साथ ही, जल संसाधनों पर निर्भर पारिस्थितिकी तंत्र को भी खतरा हो सकता है। शोध अध्ययन संबंधी प्रमुख तथ्य जर्मनी के कार्ल्सरूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने दुनिया के पहले ‘वैश्विक भू-जल तापमान मॉडल’ का प्रारूप शोध कार्य के लिए तैयार किया है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में भू-जल के बढ़ते तापमान को प्रदर्शित करना है। भू-जल पृथ्वी की सतह के नीचे चट्टानों एवं मिट्टी में छिद्रित स्थानों में मौजूद है। यह मॉडल जलवायु परिवर्तन एवं मौसम की घटनाओं का भू-जल पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन पर केंद्रित है। शोधकर्ताओं ने पानी में ऊष्णन के विस्तार के आधार पर वर्तमान भू-जल तापमान का मॉडल तैयार किया और दुनिया भर में वर्ष 2000-2100 के बीच होने वाले परिवर्तनों का अनुमान लगाया है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. यूनेस्को और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा एआई की नैतिकता पर एक राष्ट्रीय हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 2. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से, यूनेस्को के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय ने नई दिल्ली में सुरक्षित, विश्वसनीय और नैतिक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पर एक राष्ट्रीय हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: यूनेस्को और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा एआई की नैतिकता पर एक राष्ट्रीय हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सहयोग से, यूनेस्को के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय ने नई दिल्ली में सुरक्षित, विश्वसनीय और नैतिक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर एक राष्ट्रीय हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया। यह आयोजन एक महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है क्योंकि भारत सरकार ने हाल ही में भारत एआई मिशन को मंजूरी दी है। इस मिशन के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है, जो भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यशाला ने राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय एआई रणनीतियों और कार्यक्रमों में सुरक्षित, विश्वसनीय और नैतिक एआई विचारों को एकीकृत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण चर्चाओं के लिए एक मंच प्रदान किया। कार्यशाला में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, नीति आयोग और नैसकॉम जैसे उद्योग भागीदारों के वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। नवंबर 2021 में, सभी 193 यूनेस्को सदस्य देशों द्वारा 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नैतिकता पर सिफारिश' को सर्वसम्मति से अपनाया गया था। यह मुख्य रूप से पारदर्शिता और निष्पक्षता जैसे बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित है और साथ ही आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस प्रणाली की निगरानी बनाए रखने में मानवीय देखरेख की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करता है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 12.06.2024 ALL EXAM QUIZ 13.06.2024