Fri. Apr 3rd, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 10.06.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारत ने सेवा क्षेत्र से संबंधित एक मुद्दे को सुलझाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन के नियमों के तहत मध्यस्थता कार्यवाही की मांग की है, क्योंकि इससे नई दिल्ली के सेवा व्यापार पर असर पड़ सकता है।

2. फरवरी 2024 में अबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन से जुड़े 40 से अधिक देशों ने संयुक्त वक्तव्य पहल पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत वे सेवाओं के व्यापार पर सामान्य समझौता के तहत अतिरिक्त दायित्व ग्रहण करेंगे।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ने मई 2024 में खुदरा और राइड-हेलिंग सेगमेंट में 8.9 मिलियन लेनदेन का सर्वकालिक उच्च स्तर दर्ज़ किया ।

2. ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स परस्पर जुड़े ई-मार्केटप्लेस का एक नेटवर्क है।

3. जिसके माध्यम से ब्रांड सहित विक्रेता बिचौलियों या मध्यस्थों को दरकिनार करते हुए सीधे ग्राहकों को अपने उत्पाद सूचीबद्ध और विक्रय कर सकते हैं।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. हाल ही में 2025 के लिये नवीनतम QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी की गई, जिसमें भारतीय विश्वविद्यालयों की वैश्विक स्थिति में महत्त्वपूर्ण सुधार देखा गया।

2. QS (क्वाक्वेरेली साइमंड्स- एक वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषक और सेवा प्रदाता) वैश्विक उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिये बेजोड़ डेटा, विशेषज्ञता एवं समाधान प्रदान करता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण तथा कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से इंडिया आर्गेनिक और आर्गेनिक इंडिया लोगो के स्थान पर “यूनिफाइड इंडिया आर्गेनिक” लोगो विकसित किया है।

2. नवीन लोगो राष्ट्रीय जैविक उत्पाद कार्यक्रम और FSSAI द्वारा भारतीय विनियमों के कार्यान्वयन में एकरूपता एवं अभिसरण लाने हेतु विकसित किया गया है।

3. इंडिया आर्गेनिक लोगो का उपयोग NPOP का अनुपालन करने वाले जैविक उत्पादों पर किया गया था ।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

 

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने लगातार आठवीं बार नीतिगत दर को 7.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया।

2. मौद्रिक नीति समिति मुद्रास्फीति पर कड़ा नियंत्रण बनाए रखने तथा सामान्य मानसून की आशा के बीच खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि पर नज़र बनाए रखने के लिये प्रतिबद्ध है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!