0 UPSC HINDI QUIZ 05.06.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. तमिलनाडु सरकार ने पुलिकट पक्षी अभयारण्य के कुछ इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ) हिस्सों को गैर-अधिसूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 2. पुलिकट झील, चिल्का झील के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झील है। 3. पुलिकट झील चेन्नई से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित है उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: तमिलनाडु सरकार ने पुलिकट पक्षी अभयारण्य के कुछ इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ) हिस्सों को गैर-अधिसूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पर्यावरणविदों को डर है कि इस कदम से औद्योगिक विस्तार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे नाजुक आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचेगा, जिस पर हजारों मछुआरों की आजीविका निर्भर करती है। पुलिकट झील पुलिकट झील, चिल्का झील के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झील है। पुलिकट झील चेन्नई से लगभग 60 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। इस लैगून झील को श्रीहरिकोटा द्वीप (सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की साइट ) बंगाल की खाड़ी से अलग करता है। इस झील का विस्तार लगभग 720 वर्ग किलोमीटर है, जिसका 80 % से ज़्यादा भाग आंध्र प्रदेश में और 20% से भी कम भाग तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में आता है। झील का अधिकांश भाग आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के अंतर्गत आता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय कपास महासंघ के अनुसार, वर्ष 2024 में उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास की बुवाई का रकबा 15% कम रहने की उम्मीद है। 2. कपास भारत की नकदी फसलों में से सबसे महत्वपूर्ण रेशे वाली फसल है और देश की औद्योगिक और कृषि अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभाती है। 3. देश के अधिकांश भागों में कपास एक खरीफ की फसल है, कपास की बुआई का मौसम उत्तरी भारत में अप्रैल-मई में होता है और दक्षिणी क्षेत्र में मानसून आधारित होता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय कपास महासंघ के अनुसार, वर्ष 2024 में उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास की बुवाई का रकबा 25% कम रहने की उम्मीद है। भारतीय कपास कपास भारत की नकदी फसलों में से सबसे महत्वपूर्ण रेशे वाली फसल है और देश की औद्योगिक और कृषि अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभाती है। देश के अधिकांश भागों में कपास एक खरीफ की फसल है, कपास की बुआई का मौसम उत्तरी भारत में अप्रैल-मई में होता है और दक्षिणी क्षेत्र में मानसून आधारित होता है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जो कपास की सभी चार प्रजातियों को उगाता है। गॉसिपियम आर्बोरियम और गॉसिपियम हर्बेसियम (एशियाई कपास), गॉसिपियम बारबाडेंस (मिस्र का कपास) और गॉसिपियम हिरसुटम (अमेरिकी अपलैंड कपास)। भारत में उत्पादित संकर कपास का 90% हिस्सा गॉसिपियम हिरसुटम है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म द्वारा हाल ही में जारी ‘वुमन इन लीडरशिप इन कॉर्पोरेट इंडिया’ शीर्षक रिपोर्ट में भारतीय कॉर्पोरेट जगत में नेतृत्व पदों पर महिलाओं का निरंतर कम प्रतिनिधित्व दर्शाया गया है। 2. यह प्रतिशत काफी समय से 20% से नीचे स्थिर बना हुआ है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म द्वारा हाल ही में जारी ‘वुमन इन लीडरशिप इन कॉर्पोरेट इंडिया’ शीर्षक रिपोर्ट में भारतीय कॉर्पोरेट जगत में नेतृत्व पदों पर महिलाओं का निरंतर कम प्रतिनिधित्व दर्शाया गया है। यह प्रतिशत काफी समय से 30% से नीचे स्थिर बना हुआ है। लिंक्डइन लिंक्डइन एक व्यवसाय-उन्मुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसे वर्ष 2003 में लॉन्च किया गया था, जो पेशेवर नेटवर्किंग पर केंद्रित है। फेसबुक या ट्विटर (जो अब X नाम से जाना जाता है) जैसी सामान्य सोशल मीडिया साइट्स के विपरीत लिंक्डइन कॅरियर से संबंधित पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करता है। भारत में यह डेटा लिंक्डइन सदस्यों पर आधारित है, जहाँ फर्म के 100 मिलियन से अधिक लोग पंजीकृत हैं 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में गैर-संक्रामक निपाह वायरस जैसे कण (वीएलपी) उत्पन्न करने का एक तरीका विकसित किया है। 2. यह नई विधि बायोसेफ्टी लेवल-2 (BSL) प्रयोगशाला में निपाह वायरस (NiV) के खिलाफ न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी विकसित करने के लिए एक वैकल्पिक, सुरक्षित और प्रभावी मंच प्रदान करती है। 3. आईएवी वैज्ञानिकों ने NiV संरचनात्मक प्रोटीन G, F, और M के साथ प्लास्मिड-आधारित अभिव्यक्ति प्रणालियों का उपयोग करके “हाईबिट-टैग” निपाह वायरस जैसे कण (NiV-VLP) उत्पन्न किए। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड वायरोलॉजी (IAV), थोंनाक्कल के वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में गैर-संक्रामक निपाह वायरस जैसे कण (VLP) उत्पन्न करने का एक तरीका विकसित किया है। यह नई विधि बायोसेफ्टी लेवल-2 (BSL) प्रयोगशाला में निपाह वायरस (NiV) के खिलाफ न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी विकसित करने के लिए एक वैकल्पिक, सुरक्षित और प्रभावी मंच प्रदान करती है। आईएवी वैज्ञानिकों ने NiV संरचनात्मक प्रोटीन G, F, और M के साथ प्लास्मिड-आधारित अभिव्यक्ति प्रणालियों का उपयोग करके “हाईबिट-टैग” निपाह वायरस जैसे कण (NiV-VLP) उत्पन्न किए। इस नई तकनीक से, बायोसेफ्टी लेवल-2 प्रयोगशालाओं में टीके विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण परीक्षण करना संभव होगा। अभी, अत्यधिक सावधानी बरतने की वजह से ऐसे परीक्षण केवल बायोसेफ्टी लेवल-4 प्रयोगशालाओं में ही किए जाते हैं। वायरस न्यूट्रलाइजेशन टीकों के परीक्षण और इम्यूनोथेरेप्यूटिक्स के लिए महत्वपूर्ण हैं। जूनोटिक वायरस निपाह एक अत्यधिक रोगजनक पैरामाइक्सोवायरस है। इससे प्रभावित मनुष्यों में मृत्यु दर 80% तक होती है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. एफएसएसएआई और एपीडा ने एकीकृत भारत जैविक लोगो विकसित किया। 2. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) और कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने संयुक्त रूप से “एकीकृत भारत जैविक” विकसित किया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: एफएसएसएआई और एपीडा ने एकीकृत भारत जैविक लोगो विकसित किया। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) और कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने संयुक्त रूप से “एकीकृत भारत जैविक” विकसित किया है। यह भारत जैविक और जैविक भारत लोगो की जगह लेगा। नए लोगो का मुख्य उद्देश्य जैविक उत्पाद विनियमन में एकरूपता लाना है। भारत जैविक एनपीओपी अनुपालन को दर्शाता है, जबकि जैविक भारत एफएसएसएआई-प्रमाणित जैविक उत्पादों के लिए था। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) एक भारतीय निर्यात व्यापार सरकारी निकाय है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 05.06.2024 ALL EXAM QUIZ 06.06.2024