0 UPSC HINDI QUIZ 03.06.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय शांति सैनिक नायक धनंजय कुमार सिंह को उनकी सेवा और बलिदान के लिये मरणोपरांत प्रतिष्ठित डैग हैमरशॉल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा 2. नायक धनंजय कुमार सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के संरक्षण में MONUSCO के एक भाग के रूप में कार्य किया। 3. MONUSCO ने वर्ष 2012 में अफ्रीकी देश में पिछले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का कार्यभार संभाला था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय शांति सैनिक नायक धनंजय कुमार सिंह, जिन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन (MONUSCO) में सेवा की थी, उनको उनकी सेवा और बलिदान के लिये मरणोपरांत प्रतिष्ठित डैग हैमरशॉल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। नायक धनंजय कुमार सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के संरक्षण में MONUSCO के एक भाग के रूप में कार्य किया। उन्होंने शांति प्रयासों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता एवं कर्त्तव्यपरायणता प्रदर्शित करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। MONUSCO ने वर्ष 2010 में अफ्रीकी देश में पिछले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का कार्यभार संभाला था। MONUSCO का उद्देश्य नागरिकों, मानवीय कर्मियों और मानवाधिकार रक्षकों को शारीरिक हिंसा के संभावित खतरे से बचाना तथा देश की सरकार को उसके स्थिरीकरण और शांति सुदृढ़ीकरण प्रयासों में सहायता प्रदान करना है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत में तंबाकू उपभोक्ताओं की संख्या विश्व में दूसरे स्थान पर है (चीन के बाद), जिनकी संख्या लगभग 26 करोड़ है। 2. आधे से अधिक तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है। 3. तंबाकू के कारण प्रतिवर्ष 8 मिलियन से अधिक लोग मरते हैं, जिनमें अनुमानतः 4.3 मिलियन वे लोग भी शामिल हैं जो धूम्रपान न करने वाले हैं तथा जो अप्रत्यक्ष धूम्रपान के संपर्क में आते हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: हाल ही में एक अध्ययन से पता चला है कि तम्बाकू सेवन अनेक बीमारियों और उनसे होने वाली मृत्यु का सबसे व्यापक कारण बनता जा रहा है। यह न केवल इसका सेवन करने वालों को बल्कि इसकी खेती करने वालों को भी प्रभावित करता है। तम्बाकू उद्योग से निपटने के लिए तम्बाकू के उपयोग व उपभोग के वर्तमान रुझानों को समझना होगा जिसके लिए नवीनतम डेटा की आवश्यकता है।विश्व भर में बीमारी और मृत्यु का सबसे व्यापक कारण तंबाकू है। भारत में तंबाकू उपभोक्ताओं की संख्या विश्व में दूसरे स्थान पर है (चीन के बाद), जिनकी संख्या लगभग 26 करोड़ है। तंबाकू के उपयोग के संबंध में मुख्य तथ्य आधे से अधिक तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है। तंबाकू के कारण प्रतिवर्ष 8 मिलियन से अधिक लोग मरते हैं, जिनमें अनुमानतः 1.3 मिलियन वे लोग भी शामिल हैं जो धूम्रपान न करने वाले हैं तथा जो अप्रत्यक्ष धूम्रपान के संपर्क में आते हैं। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 1.35 मिलियन लोग तंबाकू के सेवन के कारण मरते हैं। विश्व के 1.3 बिलियन तंबाकू उपयोगकर्त्ताओं में से लगभग 80% निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं। वर्ष 2020 में विश्व की 22.3% आबादी ने तंबाकू का सेवन किया। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन ने पृथ्वी के ध्रुवों पर ऊष्मा उत्सर्जन का अध्ययन करने के लिये क्यूबसैट नामक लघु उपग्रहों की एक जोड़ी को प्रक्षेपित किया है। 2. PREFIRE/प्रीफायर मिशन का उद्देश्य पृथ्वी के ध्रुवों से निकलने वाले ऊष्मा उत्सर्जन का अध्ययन करके ग्रह के ऊर्जा बजट को समझने वाले एक महत्त्वपूर्ण अंतराल को दूर करना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (National Aeronautics and Space Administration- NASA) ने पृथ्वी के ध्रुवों पर ऊष्मा उत्सर्जन का अध्ययन करने के लिये क्यूबसैट (CubeSat) नामक लघु उपग्रहों की एक जोड़ी को प्रक्षेपित किया है। PREFIRE/प्रीफायर (पोलर रेडिएंट एनर्जी इन द फार-इन्फ्रारेड एक्सपेरिमेंट) मिशन का उद्देश्य पृथ्वी के ध्रुवों से निकलने वाले ऊष्मा उत्सर्जन का अध्ययन करके ग्रह के ऊर्जा बजट (Energy Budget) को समझने वाले एक महत्त्वपूर्ण अंतराल को दूर करना है। इस मिशन में दो क्यूबसैट शामिल हैं जो थर्मल इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर से युक्त हैं तथा आर्कटिक और अंटार्कटिका क्षेत्रों से उत्सर्जित इन्फ्रारेड एवं सुदूर इन्फ्रारेड विकिरण का मापन करते हैं। पृथ्वी और अंतरिक्ष के मध्य भविष्य में ताप विनिमय संबंधी परिवर्तनों तथा बर्फ के पिघलने, वायुमंडलीय तापमान एवं वैश्विक मौसम पर उनके प्रभावों पर पूर्वानुमान की सटीकता में सुधार देखा जा सकता है। क्यूब सैटेलाइट (क्यूबसैट) एक मानकीकृत, कम लागत वाला, उपग्रह का छोटा डिज़ाइन है, जिसका उपयोग आमतौर पर तकनीकी प्रदर्शन और अनुसंधान के लिये किया जाता है। यह एक नैनोसैटेलाइट (Nanosatellite) है जिसका वज़न 10 किलोग्राम से भी कम है। ये अपेक्षाकृत सस्ते हैं और बड़ी संख्या में प्रक्षेपित किये जा सकते हैं, जिससे ये वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के लिये एक मूल्यवान उपकरण बन जाते हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलूरू के शोधकर्त्ताओं ने मोनोसोडियम ग्लूटामेट का उपयोग करके पुनः संयोजक प्रोटीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 2. यह प्रगति वैक्सीन एंटीजन, इंसुलिन और मोनोक्लोनल एंटीबॉडी जैसे आवश्यक पदार्थों के उत्पादन के लिये आवश्यक है। 3. पुनः संयोजक प्रोटीन वे प्रोटीन होते हैं जिन्हें प्रयोगशाला में जीवाणु, विषाणु या स्तनधारी कोशिकाओं में प्रोटीन के लिये कोडिंग जीन डालकर तैयार किया जाता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलूरू के शोधकर्त्ताओं ने मोनोसोडियम ग्लूटामेट का उपयोग करके पुनः संयोजक प्रोटीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।यह प्रगति वैक्सीन एंटीजन, इंसुलिन और मोनोक्लोनल एंटीबॉडी जैसे आवश्यक पदार्थों के उत्पादन के लिये आवश्यक है। पुनः संयोजक प्रोटीन पुनः संयोजक प्रोटीन वे प्रोटीन होते हैं जिन्हें प्रयोगशाला में जीवाणु, विषाणु या स्तनधारी कोशिकाओं में प्रोटीन के लिये कोडिंग जीन डालकर तैयार किया जाता है। आमतौर पर, इन प्रोटीनों का उत्पादन बड़े बायो रिएक्टरों में एक विशिष्ट यीस्ट की कोशिकाओं का उपयोग करके किया जाता है, जिसमें एक विशेष प्रमोटर होता है, जिसे अल्कोहल ऑक्सीडेज़ (Alcohol Oxidase- AOX) प्रवर्तक (Promoter) कहा जाता है। AOX प्रमोटर को मेथनॉल द्वारा सक्रिय करके बड़ी मात्रा में पुनः संयोजक प्रोटीन का उत्पादन किया जा सकता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय मानसिक जाँच एवं स्नायु विज्ञान संस्थान(निम्हान्स) को स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ ) के 2024 नेल्सन मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 2. निम्हान्स की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।शुक्रवार, 31 मई 2024 को जिनेवा में सत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा में एक विशेष समारोह में निम्हान्स को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय मानसिक जाँच एवं स्नायु विज्ञान संस्थान(निम्हान्स) को स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ ) के 2024 नेल्सन मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। निम्हान्स की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।शुक्रवार, 31 मई 2024 को जिनेवा में सत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा में एक विशेष समारोह में निम्हान्स को यह पुरस्कार प्रदान किया गया, सत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा के अध्यक्ष, बोत्सवाना के डॉ. एडविन डिकोलोटी और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम ने घेब्रेयेसस इस अवसर पर उपस्थित थे। विश्व स्वास्थ्य सभा डबल्यूएचओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है, और इसकी वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में डबल्यूएचओ मुख्यालय में आयोजित की जाती है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 03.06.2024 ALL EXAM QUIZ 04.06.02024