1 UPSC HINDI QUIZ 01.06.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत में, उच्च शिक्षा का अर्थ है 12 वर्ष की स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद प्राप्त की जाने वाली तृतीयक स्तर की शिक्षा। 2. यहाँ, विश्व की दूसरी सबसे बड़ी उच्च शिक्षा प्रणाली है, जिसमें 18,000 से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान शामिल हैं। 3. भारत में 43.3 मिलियन छात्र उच्च शिक्षा के लिए नामांकित हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय उच्च शिक्षा के अत्यधिक राजनीतिकरण की चर्चा आज कल ख़बरों में इसलिए है क्योंकि यह शैक्षिक जीवन और संस्थानों की स्वायत्तता पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। इसकी जड़ें भारतीय शिक्षा के इतिहास में गहराई से जुड़ा हुआ या समाहित हैं और हालिया वर्षों में इसकी तीव्रता में वृद्धि हुई है। वर्तमान समय में भारत में अकादमिक स्वतंत्रता और बौद्धिक विमर्श में बाधाएं आ रही हैं, जिसके कारण भारत में शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों की मांग भी एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में उभर कर सामने आई है। भारत में उच्च शिक्षा की वर्तमान स्थिति भारत में, उच्च शिक्षा का अर्थ है 12 वर्ष की स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद प्राप्त की जाने वाली तृतीयक स्तर की शिक्षा। यहाँ, विश्व की दूसरी सबसे बड़ी उच्च शिक्षा प्रणाली है, जिसमें 58,000 से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान शामिल हैं। वर्तमान में, भारत में 43.3 मिलियन छात्र उच्च शिक्षा के लिए नामांकित हैं। इनमें से लगभग 79% छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में, 12% छात्र स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) पाठ्यक्रमों में, और केवल 0.5% छात्र PhD पाठ्यक्रमों में नामांकित हैं। शेष अधिकांश छात्र उप-डिग्री (Sub-Degree) डिप्लोमा कार्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं का वैश्विक गठबंधन द्वारा भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की मान्यता को एक दशक के भीतर दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। 2. राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं का वैश्विक गठबंधन (GANHRI) ने भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कर्मचारियों और उसके नेतृत्व के भीतर विविधता की कमी की पहचान की है। 3. उनका तर्क यह है कि यह एकरूपता भारत के सभी समुदायों की विशिष्ट आवश्यकताओं को समझने और संबोधित करने की आयोग की क्षमता में बाधा डालती है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं का वैश्विक गठबंधन द्वारा भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की मान्यता को एक दशक के भीतर दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की मान्यता को रद्द करने के पीछे यह तर्क दिया गया है कि भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में नियुक्तियों में देरी और राजनीतिक रूप से प्रभावित होने के कारण और भारत में मानवाधिकारों के हनन से संबंधित जांच में कानून प्रवर्तन को शामिल करने और नागरिक समाज के साथ अपर्याप्त सहयोग जैसे मुद्दों के संबंध में उठाई गई चिंताओं से उत्पन्न होती है। भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की मान्यता को स्थगित करने का मुख्य कारण सीमित प्रतिनिधित्व और समावेशिता : राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं का वैश्विक गठबंधन (GANHRI) ने भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कर्मचारियों और उसके नेतृत्व के भीतर विविधता की कमी की पहचान की है। उनका तर्क यह है कि यह एकरूपता भारत के सभी समुदायों की विशिष्ट आवश्यकताओं को समझने और संबोधित करने की आयोग की क्षमता में बाधा डालती है। कमजोर समूहों के लिए अपर्याप्त सुरक्षा : राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं का वैश्विक गठबंधन (GANHRI) ने हाशिए पर रहने वाले लोगों को निशाना बनाने वाले मानवाधिकार उल्लंघनों पर NHRC की समुदाय, धार्मिक अल्पसंख्यक और मानवाधिकार के रक्षा से संबंधित प्रतिक्रिया के बारे में चिंता व्यक्त की है। इन समूहों या समुदायों को अक्सर अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें भारत के कानून के अनुरूप सुरक्षा की आवश्यकता होती है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. रक्षा और अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रएम-II का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। 2. इस मिसाइल को 28 मई 2024 को ओडिशा के तट के पास से भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमके-I लड़ाकू विमान से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: रक्षा और अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रएम-II का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस मिसाइल को 28 मई 2024 को ओडिशा के तट के पास से भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमके-I लड़ाकू विमान से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था। रुद्रएम-II, रुद्रएम-1 मिसाइल का नवीनतम और उन्नत संस्करण है।रुद्रएम-1 मिसाइल का सफल परीक्षण अक्टूबर 2020 में सुखोई-30 एमके-I लड़ाकू विमान द्वारा प्रक्षेपित कर किया गया था। डीआरडीओ के मुताबिक, मिसाइल परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सभी निर्धारित परीक्षण मानदंडो को हासिल किया । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकॉ और रूडरएम-II मिसाइल परियोजना में शामिल उद्योग जगत के भागीदारों को बधाई दी। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 के प्रावधान का उल्लंघन करने के लिए एचएसबीसी बैंक पर 36.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है । 2. आरबीआई के अनुसार, एचएसबीसी बैंक फेमा की उदारीकृत प्रेषण योजना के तहत आवश्यक रिपोर्टिंग आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहा। 3. उदारीकृत प्रेषण योजना आरबीआई द्वारा 2000 में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 के तहत शुरू की गई थी। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 के प्रावधान का उल्लंघन करने के लिए एचएसबीसी बैंक पर 36.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है । आरबीआई के अनुसार, एचएसबीसी बैंक फेमा की उदारीकृत प्रेषण योजना के तहत आवश्यक रिपोर्टिंग आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहा। उदारीकृत प्रेषण योजना उदारीकृत प्रेषण योजना आरबीआई द्वारा 2004 में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 के तहत शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, नाबालिगों सहित सभी निवासी व्यक्ति भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति के बिना एक वित्तीय वर्ष (अप्रैल से मार्च) में 2,50,000 डॉलर विदेश भेज सकते हैं। हालाँकि जो पैसा भेजा (हस्तांतरित) किया जाता है वह उन गतिविधियों के लिए होना चाहिए जिन्हें फेमा के तहत अनुमति है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. दक्षिण कोरिया ने अपनी पहली अंतरिक्ष एजेंसी शुरू की। 2. दक्षिण कोरिया की 2045 तक मंगल ग्रह पर उतरने की योजना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: दक्षिण कोरिया ने अपनी पहली अंतरिक्ष एजेंसी शुरू की। दक्षिण कोरिया की 2045 तक मंगल ग्रह पर उतरने की योजना है। राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने कहा कि तब तक अंतरिक्ष अन्वेषण पर 100 ट्रिलियन वॉन ($72.6 बिलियन) खर्च करने की योजना है। कोरिया एयरोस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (केएएसए) देश की "अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था" का नेतृत्व करेगा। दक्षिण कोरिया का पहला चंद्र लैंडर 2032 के लिए योजनाबद्ध है। मई 2023 में नूरी रॉकेट के प्रक्षेपण के साथ, दक्षिण कोरिया अपना स्वयं का अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान और उपग्रह विकास तकनीक रखने वाला सातवाँ देश बन गया। 2027 तक, दक्षिण कोरिया कम से कम तीन और अंतरिक्ष प्रक्षेपण करने की योजना बना रहा है। सैन्य उपग्रहों को लॉन्च करने की योजना भी बनाई गई है। उत्तर कोरिया ने 27 मई, 2024 को एक रॉकेट लॉन्च करने का प्रयास किया, लेकिन अपने सैन्य जासूसी उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने में असमर्थ रहा। जापान जनवरी में चंद्रमा पर लैंडर भेजने वाला पाँचवाँ देश था। भारत पिछले साल चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश था। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 01.06.2024 ALL EXAM QUIZ 03.06.2024