- दो दिवसीय भारत-हिंद महासागर रिम एसोसिएशन-आईओआरए क्रूज पर्यटन सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बांग्लादेश, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मोज़ाम्बिक, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, सेशेल्स और तंजानिया समेत आईओआरए के सदस्य देशों के अधिकारी तथा विशेषज्ञ शामिल हुए।
हिंद महासागर रिम एसोसिएशन
- हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए ) का गठन हिंद महासागर रिम के किनारे स्थित देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक अंतर सरकारी निकाय के रूप में किया गया था। इसकी स्थापना 1997 में की गई थी और भारत आईओआरए का संस्थापक सदस्य रहा है।
- 2015 में आईओआरए को संयुक्त राष्ट्र महासभा और अफ्रीकी संघ में पर्यवेक्षक का दर्जा दिया गया था।
आईओआरए के वर्तमान अध्यक्ष
- सदस्य देश दो वर्षों के लिएआईओआरए की अध्यक्षता संभालते हैं। वर्तमान में श्रीलंका 2023-25 तक आईओआरए का अध्यक्ष है। भारत 2025-27 की अवधि के लिए श्रीलंका से अध्यक्ष का पद संभालेगा।
- आईओआरए का स्थायी सचिवालय: मॉरीशस
