केंद्रीय क्षेत्र योजना “राष्ट्रीय फोरेंसिक अवसंरचना संवर्धन योजना (NFIES) के लिए गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
इसे 2024-25 से 2028-29 की अवधि के लिए 2254.43 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ मंजूरी दी गई है।
इस योजना के तहत राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के परिसरों की स्थापना की जाएगी।
इस योजना से एनएफएसयू के दिल्ली परिसर के मौजूदा बुनियादी ढांचे को उन्नत करने में भी मदद मिलेगी।
सरकार देश में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना को बढ़ावा देगी।
राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के अतिरिक्त ऑफ-कैंपस और नई केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं (CFSL) की स्थापना से प्रशिक्षित फोरेंसिक जनशक्ति की कमी दूर होगी।