Skip to content
- इसरो के आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान के दो ऑनबोर्ड रिमोट सेंसिंग उपकरणों द्वारा सौर तूफान को कैद किया गया है।
- सोलर अल्ट्रा वायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) और विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) ने मई में सूर्य की गतिशील गतिविधियों को कैद किया है।
- इन उपकरणों ने कोरोनल मास इजेक्शन (CME) से जुड़े X-क्लास और M-क्लास सौर तूफान को रिकॉर्ड किया।
- इन सौर तूफान ने 11 मई को एक बड़ा भू-चुंबकीय सौर तूफान पैदा किया।
- इसरो ने SUIT पेलोड द्वारा प्राप्त सूर्य की तस्वीरें 17 मई को जारी कीं।
- चुंबकीय क्षेत्र में बदलाव के कारण इन सक्रिय क्षेत्रों में बड़े सौर तूफान उत्पन्न हो सकते हैं।
- भारत का पहला सौर मिशन, आदित्य-एल1, 6 जनवरी, 2024 को लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) पर पहुंचा। यह मिशन सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था।
error: Content is protected !!