अगस्त 2024 में, भारत अपना पहला बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास तरंग शक्ति-2024 की मेजबानी करेगा।
इस बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास में 10 देशों की सेनाओं के भाग लेने की संभावना है। कुछ देश पर्यवेक्षक के रूप में इसमें शामिल होंगे।
यह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा: पहला अगस्त के पहले दो सप्ताह में दक्षिणी भारत में आयोजित किया जाएगा और दूसरा चरण अगस्त के अंत से सितंबर के मध्य तक पश्चिमी क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, जापान, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका इस अभ्यास में अपनी टुकड़ियाँ भेजेंगे।
जर्मनी लड़ाकू जेट और एक A-400M परिवहन विमान तैनात करेगा।
अमेरिकी वायु सेना द्वारा आयोजित रेड फ्लैग अभ्यास समाप्त हो गया है। इसकी मेजबानी 4 से 14 जून तक यूएसएएफ द्वारा की गई थी।