Sun. Mar 22nd, 2026

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने भारत में उर्वरक क्षेत्र की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ग्रीन अमोनिया का वार्षिक आवंटन 550,000 टन से बढ़ाकर 750,000 टन कर दिया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के इस पहल से भारत में ग्रीन हाइड्रोजन के समर्थन में वृद्धि हुई है।

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन

  • भारत में हरित हाइड्रोजन के व्यावसायिक उत्पादन को प्रोत्साहित करने और भारत को ईंधन का शुद्ध निर्यातक बनाने के लिए राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (NGHM) एक महत्वपूर्ण पहल है जो भारत में हरित हाइड्रोजन के लिए एक रोडमैप तैयार करता है।
  • इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत में हरित हाइड्रोजन की मांग में वृद्धि लाने के साथ – साथ इसके उत्पादन, उपयोग और निर्यात को बढ़ावा देना है।

भारत में राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत कुछ महत्वपूर्ण पहल निम्नलिखित है

  • हरित हाइड्रोजन संक्रमण कार्यक्रम (SIGHT) : इसका उद्देश्य हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप प्रदान करना है।
  • इलेक्ट्रोलाइजर के विनिर्माण : इसके तहत इलेक्ट्रोलाइजरों के विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा, जो पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित करने के लिए बिजली का इस्तेमाल करते हैं।
  • ग्रीन अमोनिया के उत्पादन को प्रोत्साहन देना : राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत ग्रीन अमोनिया के उत्पादन को भी प्रोत्साहित करेगा, जो स्टील और सीमेंट के उत्पादन में उपयोग में आता है।
  • एक समर्पित पोर्टल को लॉन्च करना : राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत एक समर्पित पोर्टल लॉन्च किया गया है जो भारत में हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र के मिशन और कदमों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
  • अन्य क्षेत्रों में योजनाएं : भारत ने इस्पात, परिवहन और शिपिंग क्षेत्रों में ग्रीन हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे संबंधित अन्य पहलों की भी शुरूआत की है।

 भारत में नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित शुरू की गई अन्य पहल

  • राष्ट्रीय पवन-सौर हाइब्रिड नीति।
  • जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन (JNNSM)।
  • पीएम-कुसुम ।
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ।
  • रूफटॉप सोलर योजना ।

Login

error: Content is protected !!