सरकार ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (NGHM) के साइट कार्यक्रम के तहत उर्वरक क्षेत्र के लिए हरित अमोनिया का आवंटन 5.5 लाख टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 7.5 लाख टन प्रति वर्ष कर दिया है।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने उर्वरक क्षेत्र के लिए मोड 2A योजना के तहत आवंटन को 2 लाख टन प्रति वर्ष बढ़ाकर 16 जनवरी, 2024 की योजना दिशानिर्देशों में संशोधन किया है।
मिशन के अंतर्गत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 16.01.2024 को एनजीएचएम के साइट प्रोग्राम – घटक II के लिए योजना से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए थे।
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (NGHM) ने 2030 तक भारत में हरित हाइड्रोजन की उत्पादन क्षमता 5 मिलियन टन प्रति वर्ष हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन 4 जनवरी, 2023 को 19,744 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुरू किया गया था।
मिशन का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था को कार्बन मुक्त करना और जीवाश्म ईंधन के आयात पर निर्भरता कम करना है।