भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड और कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।
बैठक 04 से 07 जून 2024 तक मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
बैठक में यूएस इंडोपैकॉम के कार्यकारी निदेशक श्री पॉल निकोलसन के नेतृत्व में 29 सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के ब्रिगेडियर राहुल आनंद के नेतृत्व में 38 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।
द्विवार्षिक आयोजित होने वाला सीसीसीबी, भारत और अमेरिका के बीच संचार अनुकूलता और सुरक्षा समझौते (COMCASA) के अनुच्छेद XI के तहत गठित एक तकनीकी विशेषज्ञ समूह है।
सितंबर 2018 में ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर के बाद, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को मापने, सुदृढ़ करने और निरंतर प्रगति हासिल करने के लिए यह सातवीं ऐसी बैठक है।
चार दिवसीय बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों के विषय विशेषज्ञों ने अंतर-संचालनीयता परिदृश्यों और परिचालन संचार आवश्यकताओं को समझने के लिए कई दौर की व्यापक चर्चा की।
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रित चर्चा भारतीय त्रि-सेवाओं की वर्तमान संचार अंतर-संचालनीयता आवश्यकताओं के लिए पारस्परिक रूप से सहमत समाधान तक पहुंचने में सहायक थी।