Fri. Jun 19th, 2026
  • 18 वर्षीय नागपुर की लड़की और शतरंज की अंतर्राष्ट्रीय मास्टर दिव्या देशमुख ने फीडे जूनियर अंडर -20 लड़कियों का विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीत ली है ।
  • पुरुष वर्ग में कजाकिस्तान के 20 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर काज़ीबेक नोगेर्बेक ने विश्व खिताब जीता। 2024 फीडे यू-20 विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का आयोजन विश्व शतरंज शासी निकाय, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फीडे) द्वारा किया गया था।
  • फीडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2024 2 से 13 जून 2024 तक गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में 44 विभिन्न देशों के शतरंज संघों के लगभग 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
  • दिव्या देशमुख कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली और सौम्या स्वामीनाथन के बाद फीडे अंडर -20 लड़कियों की विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली चौथी भारतीय महिला हैं।
  • दिव्या देशमुख इस बार के प्रतियोगिता में अजेय रहीं। अपने आखिरी राउंड-रॉबिन मैच में उन्होंने बुल्गारियाई ग्रैंड मास्टर बेलोस्लावा क्रस्टेवा को हराया। वह संभावित 11 अंकों में से कुल 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रह कर स्वर्ण पदक जीता। 
  • मई 2024 में शारजाह चैलेंजर प्रतियोगिता जीतने के बाद यह उनका लगातार दूसरा खिताब था।
  • आर्मेनिया की इंटरनेशनल मास्टर मरियम मकर्चयन कुल 9.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
  • अजरबैजान के इंटरनेशनल मास्टर अयान अल्लाहवरदियेवा 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं ।

विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप के भारतीय विजेता

क्रम संख्या  खिलाड़ी  विजेता वर्ष  
1विश्वनाथन आनंद (पुरुष))1987
2पेंटाला हरिकृष्ण (पुरुष)2004
3अभिजीत गुप्ता (पुरुष)2008
 लड़कियाँ  
4.कोनेरू हम्पी 2001
5हरिका द्रोणावल्ली2008
6सुअम्या स्वामीनाथन 2009
7दिव्या देशमुख2024

Login

error: Content is protected !!