भारतीय डॉक्यूमेंट्री ‘द गोल्डन थ्रेड’ ने प्रतिष्ठित गोल्डन कोंच पुरस्कार जीता
भारतीय वृत्तचित्र ‘द गोल्डन थ्रेड’ ने 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के साथ गोल्डन कोंच पुरस्कार जीता।
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने मुंबई में समापन समारोह के दौरान निर्देशक निशिता जैन को यह पुरस्कार प्रदान किया।
‘इंडिया इन अमृत काल’ की विशेष श्रेणी में, निर्देशक एडमंड रैनसन को ‘लाइफ इन लूम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार मिला।
श्रीमोई सिंह ने अपनी फिल्म ‘एंड, टुवर्ड्स हैप्पी एलीज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का दादा साहब फाल्के चित्रनगरी पुरस्कार जीता।