Mon. Feb 2nd, 2026
5

UPSC HINDI QUIZ 30.05.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. एक नए अध्ययन ने कोल्लम जिले के रामसर आर्द्रभूमि अष्टमुडी झील में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण की सीमा पर प्रकाश डाला है ।

2. झील में जाने वाले अनुपचारित नगरपालिका ठोस अपशिष्ट और प्लास्टिक मलबे, झील के नज़दीक स्थित आवास एवं रिसॉर्ट घरेलू अपशिष्ट को सीधे जलाशयों में प्रवाहित कर दिया जाता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय सशस्त्र बलों का एकीकृत सैन्य थिएटर कमांड में बदलने की योजना है।

2. वर्तमान में तीनों रक्षा सेवाएँ (थल, जल एवं वायु) अपने व्यक्तिगत परिचालन कमांड के तहत व्यक्तिगत रूप से कार्य करती हैं।

3. इसका लक्ष्य तीन रक्षा सेनाओं को एकीकृत करना है।नाबार्ड भारत में ग्रामीण क्षेत्र के वित्त पर ध्यान केंद्रित करने वाला शीर्ष विकास बैंक है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. आठ देशों ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी या यूरोपीय संघ अंतरिक्ष परिषद में ‘जीरो डेब्रिस चार्टर’ पर हस्ताक्षर किए हैं।

2. इस चार्टर के माध्यम से पृथ्वी की कक्षा में मानव गतिविधियों की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए प्रतिबद्धता को बल मिलेगा।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. हर साल 30 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

2. यह दिन उन 4000 से अधिक शांति सैनिकों की सेवा और बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने दुनिया के संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में शांति लाने की कोशिश करते हुए अपनी प्राणों की आहुती दी है ।

3. यह दिन वैश्विक समुदाय से शांति के वैश्विक आंदोलन में शामिल होने और इसे मजबूत करने का भी आग्रह करता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय रिज़र्व बैंक(आरबीआई) ने 28 मई 2024 को तीन प्रमुख पहल शुरू कीं।

2. प्रवाह (नियामक अनुप्रयोग, सत्यापन और प्राधिकरण के लिए मंच) एक केंद्रीकृत वेब-आधारित पोर्टल है जो व्यक्तियों या संस्थाओं को रिज़र्व बैंक से प्राधिकरण, लाइसेंस या नियामक अनुमोदन प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षित मंच प्रदान करता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!