Sun. Apr 12th, 2026
1

UPSC HINDI QUIZ 29.05.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. वाणिज्य विभाग के आँकड़ों से पता चला है कि वर्ष 2023-24 में भारत के कृषि निर्यात में 8.2% की गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण विभिन्न वस्तुओं पर सरकारी प्रतिबंधों का लगना है।

2. इस बीच, खाद्य तेल की कम कीमतों के कारण कृषि आयात में 4.9% की गिरावट आई है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी पहल ने 20 मई, 2024 को समूह के चार्टर के लागू होने के साथ ही एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।

2. बिम्सटेक सात सदस्य देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसमें दक्षिण एशिया के पाँच देश- बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया के दो देश- म्याँमार एवं थाईलैंड शामिल हैं।

3. इसका गठन वर्ष 1987 में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के देशों के बीच बहुमुखी तकनीकी और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. राष्ट्रीय मरु उद्यान, जैसलमेर, राजस्थान में आयोजित वार्षिक वाटरहोल सर्वेक्षण के दौरान देखा 64 ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की गिनती की गई जबकि पिछली 2022 की जनगणना में 42 पक्षियों की गिनती वॉटरहोल तकनीक से की गई थी।

2. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के कारण 2023 में कोई जनगणना नहीं की गई थी ।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. घरेलू हरित प्रौद्योगिकी उत्पादन बढ़ाने के लिए यूरोपीय संघ द्वारा एक कानून को मंजूरी दी गई है।

2. इससे यूरोपीय उद्योग को अमेरिकी और चीनी प्रतिद्वंद्वियों से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी।

3. यूरोपीय संसद और परिषद के अध्यक्षों द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बाद नेट जीरो इंडस्ट्री एक्ट (एनजेडआईए) अगले महीने या जुलाई की शुरुआत में लागू होगा।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. तेलंगाना सरकार ने तम्बाकू और गुटखा उत्पादों की बिक्री, उत्पादन और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

2. यह प्रतिबंध सार्वजनिक भलाई के लिए लगाया गया है। यह प्रतिबंध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत लगाया गया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!