Sun. Apr 12th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 27.05.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. इंडोनेशिया के बाली में हुए 10वें वर्ल्ड वाटर फोरम में जारी विश्व बैंक की नई रिपोर्ट, "वाटर फॉर शेयर्ड प्रॉस्पेरिटी" चिंताजनक वैश्विक जल संकट तथा विश्व भर में मानव और आर्थिक विकास पर इसके प्रभाव को उजागर करती है।

2. विश्व स्तर पर जल और स्वच्छता सेवाओं तक पहुँच में महत्त्वपूर्ण अंतर मौज़ूद हैं। वर्ष 2022 तक, विश्व भर में 4.2 बिलियन लोगों के पास सुरक्षित रूप से प्रबंधित पेयजल सेवाओं तथा 3.5 बिलियन लोगों के पास सुरक्षित रूप से प्रबंधित स्वच्छता तक पहुँच नहीं है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अनुसार, अप्रैल 2024 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाले दुनिया के टॉप पांच कच्चे इस्पात उत्पादकों में भारत एकमात्र देश है।

2. वैश्विक स्तर पर दूसरे सबसे बड़े कच्चे इस्पात उत्पादक भारत ने अप्रैल 2023 की तुलना में 8.9% की वृद्धि दर हासिल की।

3. वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2024 में दुनिया का कच्चे स्टील का उत्पादन 155.7 मिलियन टन था, जो अप्रैल 2023 की तुलना में 5.0% कम है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की 18 वर्षीय महिला ई-रिक्शा चालक आरती को यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

2. पुरस्कार समारोह बकिंघम पैलेस, लंदन, इंग्लैंड में आयोजित किया गया था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित हो रहे 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में चिदानंद नाइक और अनसूया सेनगुप्ता ने इतिहास रच दिया।

2. चिदानंद नाइक की फिल्म 'सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट टू नो' ने सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए ला सिनेफ पुरस्कार जीता, जबकि अनसूया सेनगुप्ता अपनी फिल्म शेमलेस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

3. 1956 में पहली बार आयोजित वार्षिक कान्स फिल्म महोत्सव अब दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक माना जाता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. चार्टर के कार्यान्वयन के बाद, बिम्सटेक ने 'लीगल पर्सनालिटी' हासिल कर लिया।

2. बिम्सटेक का गठन 1997 में हुआ था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!