Mon. Apr 13th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 20.05.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय वन सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट के आधार पर अरावली रेंज में नए खनन लाइसेंस जारी करने और मौजूदा खनन लाइसेंसों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है।

2. पिछले एक दशक में वैध खनन से हरियाणा के राजस्व में महत्त्वपूर्ण वृद्धि (वर्ष 2013-14 में 5.15 करोड़ रुपए से वर्ष 2023-24 में 363.5 करोड़ रुपए) हुई है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारत और ईरान ने ईरान के चाबहार बंदरगाह के संचालन के लिये 10 वर्ष के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।

2. इस दीर्घकालिक समझौते पर इंडियन पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) और ईरान के पोर्ट एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइज़ेशन (PMO) के बीच शाहिद-बेहिश्ती टर्मिनल के संचालन करने हेतु हस्ताक्षर किये गए।

3. ईरान के साथ दीर्घकालिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करना मध्य एशिया के लिये भारत की रणनीतिक एवं आर्थिक दृष्टि का हिस्सा है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. एलूर नगर पालिका ने मानसून से पहले पर्यावरण-अनुकूल कॉयर 'जियोटेक्सटाइल' का उपयोग करके तालाबों एवं नदियों के किनारों को मजबूत करने पर काम शुरू किया है।

2. जियोटेक्सटाइल बुने हुए, सिले हुए या गैर-बुने हुए टेक्सटाइल सामग्री है जो सिंथेटिक अथवा प्राकृतिक पॉलिमर से निर्मित होते हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने ने मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर 250 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया।

2. मझगांव डॉक लिमिटेड ने 1774 में मुंबई के मझगांव में एक सूखी गोदी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी ।

3. 1934 में,इसे एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप स्थापित किया गया। 1960 में इसका राष्ट्रीयकरण कर , भारत सरकार ने इसे अपने अधिकार में ले लिया।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी फ़ेलोशिप प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।

2. सितंबर 2021 में, बॉन्ड को अकादमी के सर्वोच्च सम्मान का प्राप्तकर्ता नामित किया गया था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!