1 UPSC HINDI QUIZ 08.05.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. जलवायु परिवर्तन के गंभीर खतरे के जवाब में, जलवायु वित्त पर नया सामूहिक परिमाणित लक्ष्य जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिये विकासशील देशों के लिये संसाधनों के संग्रहण के उद्देश्य से एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा है। 2. यह संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन के आगामी 29वें पार्टियों के सम्मेलन के लिये एक महत्त्वपूर्ण विषय है, जो वर्ष 2024 के अंत में बाकू, अज़रबैजान में होगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: जलवायु परिवर्तन के गंभीर खतरे के जवाब में, जलवायु वित्त पर नया सामूहिक परिमाणित लक्ष्य (New Collective Quantified Goal on Climate Finance NCQG) जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिये विकासशील देशों के लिये संसाधनों के संग्रहण के उद्देश्य से एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा है। यह संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन के आगामी 29वें पार्टियों के सम्मेलन के लिये एक महत्त्वपूर्ण विषय है, जो वर्ष 2024 के अंत में बाकू, अज़रबैजान में होगा। जलवायु वित्त पर नया सामूहिक परिमाणित लक्ष्य NCQG एक नया वार्षिक वित्तीय लक्ष्य है जिसे विकसित देशों द्वारा विकासशील देशों को जलवायु वित्त प्रदान करने के लिये वर्ष 2025 से पूरा करना होगा। यह प्रति वर्ष 100 बिलियन अमरीकी डालर की पूर्व प्रतिबद्धता का स्थान लेगा जिसे विकसित देशों ने वर्ष 2009 में देने का वचन किया था लेकिन इसे पूरा करने में विफल रहे। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन, जो न्यूयॉर्क (18-19 सितंबर 2023) में आयोजित किया गया था। 2. इस सम्मेलन मे एसडीजी प्राप्त करने की दिशा में प्रगति का आकलन किया था। 3. इस आकलन में कहा गया कि दुनिया 2030 की समयसीमा तक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की राह से "बुरी तरह से भटक गई" है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन, जो न्यूयॉर्क (18-19 सितंबर 2023) में आयोजित किया गया था, इस सम्मेलन मे एसडीजी प्राप्त करने की दिशा में प्रगति का आकलन किया था। इस आकलन में कहा गया कि दुनिया 2030 की समयसीमा तक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की राह से "बुरी तरह से भटक गई" है। सतत विकास लक्ष्य एजेंडा -2030, जिसे 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया था, इसने 2030 तक प्राप्त किए जाने वाले 169 विशिष्ट लक्ष्यों के साथ 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की पहचान की थी। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैर-बाध्यकारी है, लेकिन सभी देश इन लक्ष्यों की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी), जिन्हें वैश्विक लक्ष्यों के रूप में भी जाना जाता है, को 2015 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा गरीबी को समाप्त करने, ग्रह की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि 2030 तक सभी लोग शांति और समृद्धि का आनंद लें, एक सार्वभौमिक आह्वान के रूप में अपनाया गया था। 17 एसडीजी एकीकृत हैं, वे मानते हैं कि एक क्षेत्र में कार्रवाई दूसरों में परिणामों को प्रभावित करेगी, और वर्तमान में हो रहे तीव्र विकास को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता को संतुलित करना होगा। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. दिल्ली उच्च न्यायालय ने पशु क्रूरता और सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए, राष्ट्रीय राजधानी भर की डेयरी कॉलोनियों में नकली ऑक्सीटोसिन हार्मोन के उपयोग से निपटने के लिए निर्देश जारी किए हैं। 2. ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन को 'लव हार्मोन' के रूप में भी जाना जाता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: दिल्ली उच्च न्यायालय ने पशु क्रूरता और सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए, राष्ट्रीय राजधानी भर की डेयरी कॉलोनियों में नकली ऑक्सीटोसिन हार्मोन के उपयोग से निपटने के लिए निर्देश जारी किए हैं। ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन को 'लव हार्मोन' के रूप में भी जाना जाता है। ऑक्सीटोसिन स्तनधारियों की पिट्यूटरी ग्रंथियों द्वारा सेक्स, प्रसव, स्तनपान या सामाजिक बंधन के दौरान स्रावित होता है, और प्रसव के दौरान उपयोग के लिए फार्मा कंपनियों द्वारा रासायनिक रूप से निर्मित व बेचा जा सकता है। इसे या तो इंजेक्शन या घोल के रूप में दिया जाता है। ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन का मुख्य काम है “गर्भवती पशुओं को प्रसव के समय गर्भाशय को संकुचित करके नवजात को बाहर आने में मदद करना”, लेकिन सामान्य पशुओं पर इसके इस्तेमाल से दूध ग्रंथियों में उत्तेजना बढ़ जाती है और अप्राकृतिक रूप से दूध बहने लगता है। ऑक्सीटोसिन दूध उत्पादन में वृद्धि नहीं करता है, लेकिन यह संकुचन को उत्तेजित करता है, जिससे दूध बाहर निकलता है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू ने दोनों संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए नेपाल के महालेखा परीक्षक तोयम राया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 2. नेपाल की अपनी आधिकारिक यात्रा पर गए गिरीश चंद्र मुर्मू ने नेपाल के राजधानी काठमांडू में दोनों देशों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इस समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 3. समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दो सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्थानों (एसएआई) के बीच सहयोग बढ़ाना और लेखापरीक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू ने दोनों संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए नेपाल के महालेखा परीक्षक तोयम राया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। नेपाल की अपनी आधिकारिक यात्रा पर गए गिरीश चंद्र मुर्मू ने नेपाल के राजधानी काठमांडू में दोनों देशों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इस समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दो सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्थानों (एसएआई) के बीच सहयोग बढ़ाना और लेखापरीक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना है। सीएजी भारत में सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्था है जबकि नेपाल में नेपाल का ऑडिटर जनरल सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्था है।यह समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच पेशेवर क्षमता को विकसित और मजबूत करने, सार्वजनिक क्षेत्र के लेखापरीक्षा के क्षेत्र में ज्ञान का आदान-प्रदान करने और लेखापरीक्षा आयोजित करने में पारस्परिक रूप से सहायता करने के लिए एक मंच स्थापित करेगा।अपनी नेपाल यात्रा के दौरान सीएजी ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और वित्त मंत्री बरसमन पुन से भी मुलाकात की।मुर्मू ने सार्वजनिक क्षेत्र के लेखापरीक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा करने के लिए नेपाली संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष श्री ऋषिकेश पोखरेल से भी मुलाकात की। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने 2 मई 2024 को जारी अपनी नवीनतम रिपोर्ट, "इकोनॉमिक आउटलुक" में, 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.6% कर दिया है। 2. अपनी पिछली रिपोर्ट में उसने 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने 2 मई 2024 को जारी अपनी नवीनतम रिपोर्ट, "इकोनॉमिक आउटलुक" में, 2024-25 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.6% कर दिया है। अपनी पिछली रिपोर्ट में उसने 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। इसने 2025-26 के लिए भी 6.6% की विकास दर का भी अनुमान लगाया है। ओईसीडी नवीनतम अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए विकास दर की संभावना बढ़ा दी है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की अपेक्षित विकास दर को बढ़ाकर 6.8% कर दिया है। ओईसीडी को उम्मीद है कि विश्व अर्थव्यवस्था 2024 में 3.1 प्रतिशत और 2025 में 3.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 08.05.2024 ALL EXAM QUIZ 09.05.2024