Sun. Jun 14th, 2026
  • दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फाइनल में चेन बो यांग और लियू यी की चीनी जोड़ी को हराकर थाईलैंड ओपन 2024 बैडमिंटन पुरुष युगल खिताब जीता।
  • थाईलैंड के बैंकॉक के निमिबुत्र स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय जोड़ी ने दुनिया की 29वीं रैंक वाली चीनी जोड़ी को 46 मिनट में 21-15, 21-15 से हराया।
  • थाईलैंड ओपन 14 से 19 मई 2024 तक बैंकॉक में आयोजित किया गया था।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के लिए 2024 का दूसरा खिताब

  • थाईलैंड ओपन में जीत सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी के लिए 2024 सीज़न का दूसरा खिताब था। उन्होंने मार्च 2024 में फ्रेंच ओपन खिताब जीता था ।
  • साथ ही सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का यह दूसरा थाईलैंड ओपन खिताब था। उन्होंने 2019 थाईलैंड ओपन जीता था। 2019 थाईलैंड ओपन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी के लिए पहला बीडबल्यूएफ़ सुपर 500 खिताब भी था।
  • 2024 थाईलैंड ओपन फाइनल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी का पांचवां बीडबल्यूएफ़  सुपर 500 फाइनल था और उन्होंने इन सभी को  फाइनल जीता हैं।
  • थाईलैंड ओपन में जीत के बाद भारतीय जोड़ी ने 9200 रैंकिंग अंक अर्जित किए और अगले सप्ताह उनके विश्व नंबर 1 युगल खिलाड़ी बनने की उम्मीद है।
  • थाईलैंड ओपन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पाई का आठवां खिताब था। भारतीय जोड़ी ने 2023 में स्विस ओपन, इंडोनेशिया ओपन और कोरिया ओपन जीता था।

Login

error: Content is protected !!