- जेवलिन स्टार और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भुवनेश्वर में आयोजित फेडरेशन कप 2024 में स्वर्ण पदक जीता.
- टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज ने फाइनल इवेंट में 82.27 मीटर दूर भाला फेंकते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. नीरज चोपड़ा ने आखिरी बार 2021 में इसी इवेंट में हिस्सा लिया था.
नीरज चोपड़ा
- नीरज चोपड़ा (जन्म 24 दिसंबर 1997 ) ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं।
- नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है |
- अभिनव बिंद्रा के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं।
- मार्च 2022, नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है | राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया |
- उन्होंने 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
