Thu. Jun 4th, 2026

24 वर्षीय ब्रिटिश फॉर्मूला 1(एफ1) ड्राइवर लैंडो नॉरिस ने आखिरकार संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी शहर में स्थित, मियामी इंटरनेशनल ऑटोड्रोम में आयोजित मियामी ग्रांड प्रिक्स जीतकर अपना पहला एफ1 खिताब जीता। उन्होंने रेड बुल्स टीम के मैक्स वेस्टैपेन के एफ1 प्रभुत्व को भी तोड़ा, जिन्होंने 2024 एफ़ 1 सीज़न की अब तक के छह में से चार रेस जीती है।

लैंडो नॉरिस ऐतिहासिक विजय

  • लैंडो नॉरिस, जो वर्तमान में मैकलेरन की टीम के साथ हैं, ने 2019 में ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री से एफ़ 1 सर्किट में पदार्पण किया था । 2024 मियामी ग्रां प्री जीत से पहले, उन्होंने अपने करियर में आठ बार दूसरा स्थान हासिल किया। मियामी में अपने 110वें ग्रैंड प्रिक्स में, उन्होंने अंततः अपना पहला एफ़ 1 रेस खिताब जीता।

2024 मियामी ग्रांड प्रिक्स

  • मियामी ग्रांड प्रिक्स मैकलेरन के लैंडो नॉरिस ने जीता और रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर फेरारी के चार्ल्स लेक्लर और चौथे स्थान पर फेरारी के ही कार्लोस सैंज रहे।
  • रेड बुल के सर्जियो पेरेज़ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि मर्सिडीज हैमिल्टन छठे स्थान पर रहे।

2024 सीज़न एफ़1 विजेता

  • 2024 एफ़1 सीज़न में 24 रेस होंगी। अब तक आयोजित 2024 एफ़ 1 रेस के विजेता निम्नलिखित हैं।
क्रमांक ग्रैंड प्रिक्स(जीपी)विजेता ड्राइवरटीम
1बहरीन जीपीमैक्स वेरस्टैपेनरेड बुल
2सऊदी अरब जीपीमैक्स वेरस्टैपेनरेड बुल
3ऑस्ट्रेलियाई जीपीकार्लोस सैन्ज़फेरारी
4जापानी जीपीमैक्स वेरस्टैपेनरेड बुल
5चीनी जीपीमैक्स वेरस्टैपेनरेड बुल
6मियामी जीपीलैंडो नॉरिसमैकलारेन

मियामी ग्रांड प्रिक्स के बाद , मैक्स वेरस्टैपेन 136 अंकों के साथ 2024 सीज़न के लिए ड्राइवर तालिका में सबसे आगे हैं, उसके बाद 101 अंकों के साथ सर्जियो पेरेज़ हैं। चार्ल्स लेक्लर तीसरे स्थान पर हैं।

फ़ॉर्मूला वन चैम्पियनशिप या एफ़ 1

  • फॉर्मूला वन मोटर कार रेसिंग का आयोजन फेडरेशन इंटरनेशनेल डी ल ऑटोमोबाइल (एफआईए) द्वारा किया जाता है। एफआईए की स्थापना 1904 में की गई थी।
  • सिल्वरस्टोन में ब्रिटिश ग्रां प्री 1950 फॉर्मूला वन चैंपियनशिप की पहली फॉर्मूला वन रेस थी।
  • 2024 फॉर्मूला वन सीज़न में 24 ग्रैंड प्रिक्स रेस शामिल हैं। जो ड्राइवर एक सीज़न में अधिकतम अंक अर्जित करता है उसे विश्व ड्राइवर चैंपियन का ताज पहनाया जाता है।
  • इटली के एमिलियो ग्यूसेप फ़रीना 1950 में पहले विश्व ड्राइवर चैंपियन थे।
  • जर्मन माइकल शूमाकर और ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने सात बार विश्व ड्राइवर चैम्पियनशिप जीती है।
  • जर्मन ड्राइवर सेबेस्टियन वेट्टेल 23 साल की उम्र में विश्व ड्राइवर चैम्पियनशिप के सबसे कम उम्र के विजेता हैं।
  • मैक्स वेरस्टैपेन ने 2021,2022 और 2023 में विश्व ड्राइवर चैंपियनशिप जीती है।

Login

error: Content is protected !!