1 UPSC HINDI QUIZ 5.04.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत सहित वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने बृहस्पति के चंद्रमा कैलिस्टो पर ओजोन की मौजूदगी का संकेत देने वाले पुख्ता सबूत खोजे हैं।इस खोज को इकारस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। यह खोज भारतीय भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद के परमाणु, आणविक और ऑप्टिकल भौतिकी प्रभाग के आर. रामचंद्रन और उनके टीम के द्वारा किया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत सहित वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने बृहस्पति के चंद्रमा कैलिस्टो पर ओजोन की मौजूदगी का संकेत देने वाले पुख्ता सबूत खोजे हैं।इस खोज को इकारस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। यह खोज भारतीय भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद के परमाणु, आणविक और ऑप्टिकल भौतिकी प्रभाग के आर. रामचंद्रन और उनके टीम के द्वारा किया गया है। इस शोध में ओजोन के निर्माण के लिए जिम्मेदार सल्फर डाइऑक्साइड बर्फ के रासायनिक विकास पर प्रकाश डाला गया है। इस शोध का उद्देश्य कैलिस्टो की सतह पर ओजोन निर्माण की प्रक्रिया को समझाना है। कैलिस्टो पर ओजोन की खोज से ऑक्सीजन की उपस्थिति का पता चला है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः दिल्ली का वन और वन्यजीव विभाग नियंत्रित वातावरण में खतरे में पड़े या दुर्लभ देशी दिल्ली के पेड़ों के प्रचार-प्रसार के लिए असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में एक टिशू कल्चर प्रयोगशाला स्थापित कर रहा है। यह टिश्यू कल्चर लैब असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में स्थापित की जाएगी। इसका उद्देश्य नियंत्रित वातावरण में लुप्तप्राय दिल्ली के पेड़ों को उगाने में मदद करना और ऐसे पौधों को पुनर्जीवित करना है जिनके बीज बड़ी मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 1 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: दिल्ली का वन और वन्यजीव विभाग नियंत्रित वातावरण में खतरे में पड़े या दुर्लभ देशी दिल्ली के पेड़ों के प्रचार-प्रसार के लिए असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में एक टिशू कल्चर प्रयोगशाला स्थापित कर रहा है। यह टिश्यू कल्चर लैब असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में स्थापित की जाएगी। इसका उद्देश्य नियंत्रित वातावरण में लुप्तप्राय दिल्ली के पेड़ों को उगाने में मदद करना और ऐसे पौधों को पुनर्जीवित करना है जिनके बीज बड़ी मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। यह विशेष रूप से अधिकांश मूल अरावली या रिज प्रजातियों को लक्षित करेगा जो पुनर्जनन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।वनों विभाग ने लगभग 10 ऐसी प्रजातियों की पहचान की है जिसमें हिंगोट, खैर, बिस्टेंदु, सिरिस, पलाश, चामरोड़, दूधी, धौ, देसी बबूल और कुल्लू हैं। इसके लिए वन विभाग भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE) और वन अनुसंधान संस्थान के वनस्पति विज्ञानियों और वैज्ञानिकों से सहायता लेने की योजना बना रहा है।ये दोनों उत्तराखंड के देहरादून में हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः इवान्स्टन, इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पृथ्वी की सतह के नीचे पानी के विशाल भंडार की खोज की। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में लगाए गए 2000 सीस्मोग्राफ का उपयोग करके एक महासागर की खोज की है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: इवान्स्टन, इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पृथ्वी की सतह के नीचे पानी के विशाल भंडार की खोज की। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में लगाए गए 2000 सीस्मोग्राफ का उपयोग करके एक महासागर की खोज की है। इस शोध में वैज्ञानिकों ने 500 भूकंपों से आई भूकंपीय तरंगों का अध्ययन किया। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब भूकंपीय तरंगें पृथ्वी के कोर से गुजराती हैं, तो वे धीमी हो जाती हैं। इससे यह पता चलता है कि पृथ्वी के आंतरिक भाग एवं चट्टानों में पानी की मात्रा अत्यधिक है, जिससे तरंगे धीमी हो जाती हैं। यह भूमिगत जल स्रोत पृथ्वी के सभी महासागरों के आकार का 3 गुना है। यह पृथ्वी की सतह से लगभग 700 किलोमीटर नीचे स्थित है। यह शोध पृथ्वी के भू-विज्ञान और जल चक्र को समझने के लिए सहायक है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः सेबी द्वारा शिकायत निवारण प्रणाली का एक नया और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल संस्करण, "स्कोर्स 2.0" लॉन्च किया गया। स्कोर्स का नया संस्करण ऑटो-रूटिंग, ऑटो-एस्केलेशन, मॉनिटरिंग और समयसीमा में कमी के माध्यम से प्रक्रिया को और अधिक कुशल बना देगा। स्कोर्स 2.0 में शिकायतों के निवारण की समय सीमा घटाकर 21 दिन कर दी गई है। इसके अलावा, समीक्षा के दो स्तर होंगे। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: सेबी द्वारा शिकायत निवारण प्रणाली का एक नया और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल संस्करण, "स्कोर्स 2.0" लॉन्च किया गया। स्कोर्स का नया संस्करण ऑटो-रूटिंग, ऑटो-एस्केलेशन, मॉनिटरिंग और समयसीमा में कमी के माध्यम से प्रक्रिया को और अधिक कुशल बना देगा। स्कोर्स 2.0 में शिकायतों के निवारण की समय सीमा घटाकर 21 दिन कर दी गई है। इसके अलावा, समीक्षा के दो स्तर होंगे। प्रथम स्तर की समीक्षा 'नामित निकाय' द्वारा की जाएगी और यदि निवेशक असंतुष्ट है, तो सेबी दूसरी समीक्षा करेगा। बाजार नियामक ने स्कोर्स पर निवेशकों के आसान पंजीकरण के लिए केवाईसी पंजीकरण एजेंसी डेटाबेस जोड़ा है। आज से निवेशक स्कोर्स के नए वर्जन के जरिए ही शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यह वेबसाइट https://scores.sebi.gov.in पर उपलब्ध है। पुरानी वेबसाइट, https://scores.gov.in केवल पुरानी शिकायतों की स्थिति की जांच करने के लिए चालू रहेगी। सेबी ने जानकारी दी है कि पुराने स्कोर्स ऐप को बंद कर दिया गया है और जल्द ही एक नया ऐप लॉन्च किया जाएगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः वित्तीय वर्ष 2023-2024 में भारत ने पहली बार एक अरब टन कोयला और लिग्नाइट का उत्पादन हासिल किया। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-2023 में, भारत ने कुल 937 मिलियन टन (एमटी) कोयला और लिग्नाइट का उत्पादन किया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: वित्तीय वर्ष 2023-2024 में भारत ने पहली बार एक अरब टन कोयला और लिग्नाइट का उत्पादन हासिल किया। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-2023 में, भारत ने कुल 937 मिलियन टन (एमटी) कोयला और लिग्नाइट का उत्पादन किया। पिछले दस वर्षों में भारत का उत्पादन 70% बढ़ गया है। भारत ने 2025-2026 तक कोयले का आयात बंद करने का लक्ष्य तय किया है। इस वित्तीय वर्ष की पिछले वित्तीय वर्ष से तुलना करने पर, मिश्रण के लिए उपयोग किए जाने वाले आयातित कोयले का प्रतिशत कम हो गया है। वित्तीय वर्ष 2024 में, मिश्रण के लिए 22.20 मिलियन टन से अधिक कोयला आयात किया गया था। वित्तीय वर्ष 2022-2023 में यह 30.80 मिलियन टन था। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 5.04.2024 ALL EXAM QUIZ 6.04.2024