0 UPSC HINDI QUIZ 20.04.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः इसरो ने अंतरिक्ष मलबे को कम करने में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसमें बताया गया कि उसके PSLV-C58/XPoSat मिशन ने पृथ्वी की कक्षा में शून्य मलबा (जीरो डेबरीज) उत्सर्जित किया। इसरो ने पीएसएलवी के अंतिम चरण यानी चौथे चरण को ‘पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल-3’ में पुन: उपयोग करके इसे प्रभावी ढंग से एक ऑर्बिटल स्टेशन में परिवर्तित करके यह मील का पत्थर हासिल किया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: इसरो ने अंतरिक्ष मलबे (स्पेस डेबरीज) को कम करने में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसमें बताया गया कि उसके PSLV-C58/XPoSat मिशन ने पृथ्वी की कक्षा में शून्य मलबा (जीरो डेबरीज) उत्सर्जित किया। इसरो ने पीएसएलवी के अंतिम चरण यानी चौथे चरण को ‘पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल-3’ (POEM-3) में पुन: उपयोग करके इसे प्रभावी ढंग से एक ऑर्बिटल स्टेशन में परिवर्तित करके यह मील का पत्थर हासिल किया। POEM POEM विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) द्वारा विकसित एक अंतरिक्ष प्लेटफॉर्म है। यह विभिन्न पेलोड के साथ अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोगों के संचालन हेतु PSLV रॉकेट के चौथे चरण को एक स्थिर कक्षीय स्टेशन में पुन: उपयोग करता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत की आजादी से जुड़ी वाराणसी की तिरंगा बर्फी को जीआई उत्पाद का दर्जा दिया गया है। बनारस क्षेत्र के कुल 34 उत्पादों और उत्तर प्रदेश में अब कुल 85 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। काशी को सर्वाधिक विविधता वाला जीआई शहर भी कहा जाता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत की आजादी से जुड़ी वाराणसी की तिरंगा बर्फी को जीआई उत्पाद का दर्जा दिया गया है। साथ ही वाराणसी के एक अन्य उत्पाद ढलुआ मूर्ति धातु शिल्प (मेटल कास्टिंग क्राफ्ट) को भी जीआई श्रेणी में शामिल किया गया है। 16 अप्रैल 2024 को चेन्नई स्थित जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) रजिस्ट्री कार्यालय ने नए उत्पादों की लिस्ट जारी की है। उत्तर प्रदेश के कुल 75 उत्पादों को मिल चुका है जीआई टैग इस टैग के बाद वाराणसी के इन उत्पादों को बाजार में अब एक विशेष पहचान मिलेगी। इस तरह बनारस क्षेत्र के कुल 34 उत्पादों और उत्तर प्रदेश में अब कुल 75 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। काशी को सर्वाधिक विविधता वाला जीआई शहर भी कहा जाता है। यह किसी भू-भाग विशेष के नाम सर्वाधिक बौद्धिक संपदा अधिकार का रिकार्ड माना जा रहा है। इसके अलावा बरेली जरदोजी, केन-बंबू क्राफ्ट, थारू इंब्रायडरी, पिलखुआ हैंडब्लाक प्रिंट टेक्सटाइल का भी जीआइ पंजीकरण जारी किया गया है। इसके साथ प्रदेश स्तर पर जीआइ उत्पादों की संख्या अब 75 हो गई है। इसमें 58 हस्तशिल्प और 17 कृषि एवं खाद्य उत्पाद हैं। यह किसी राज्य के नाम सर्वाधिक जीआइ टैग का रिकार्ड है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस बार की टाइम मैगजीन में 25 आर्टिस्ट, 25 टाइटंस, 16 आइकॉन्स, 24 लीडर्स, 15 इनोवेटर्स और 15 पायनियर्स को शामिल किया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: टाइम मैगजीन ने 17 अप्रैल 2024 को दुनिया के 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में विश्व के विभिन्न जानी मानी हस्तियों के साथ ही भारत के कई मशहूर हस्तियों को शामिल किया। इसमें एक्टर आलिया भट्ट और रेसलर साक्षी मलिक मुख्य रूप से शामिल हैं।इस सूची में दिवंगत रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया को भी जगह दी गई है। इस बार की टाइम मैगजीन में 15 आर्टिस्ट, 15 टाइटंस, 16 आइकॉन्स, 24 लीडर्स, 15 इनोवेटर्स और 15 पायनियर्स को शामिल किया गया है। टाइम की सूची में भारतीय मूल के कई लोग हुए शामिल टाइम की इस सूची में भारतीय मूल के कई हस्तियों को भी शामिल किया गया है। जिनमें प्रमुखतः वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्य नडेला और एक्टर-डायरेक्टर देव पटेल का नाम शामिल है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSCC) द्वारा रॉकेट इंजनों के लिए हल्का कार्बन-कार्बन (C-C) नोजल विकसित किया है। कार्बन-कार्बन (सी-सी) कंपोजिट कार्बन मैट्रिक्स के साथ कार्बन फाइबर के संयोजन से बनाई गई उन्नत सामग्री हैं। नोज़ल को हरित कंपोजिट कार्बोनिज़ेशन, कार्बन वाष्प अंतःस्यंदन (INFILTRATION), उच्च तापमान उपचार जैसी परिष्कृत प्रक्रियाओं का उपयोग करके विकसित किया गया है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSCC) द्वारा रॉकेट इंजनों के लिए हल्का कार्बन-कार्बन (C-C) नोजल विकसित किया है। कार्बन-कार्बन (सी-सी) कंपोजिट कार्बन मैट्रिक्स के साथ कार्बन फाइबर के संयोजन से बनाई गई उन्नत सामग्री हैं। विशेषताएँ नोज़ल को हरित कंपोजिट कार्बोनिज़ेशन, कार्बन वाष्प अंतःस्यंदन (INFILTRATION), उच्च तापमान उपचार जैसी परिष्कृत प्रक्रियाओं का उपयोग करके विकसित किया गया है। ‘हरित कंपोजिट को कार्बन में परिवर्तित करना’ का अर्थ है- पर्यावरण-अनुकूल मिश्रित सामग्री को कार्बन-आधारित सामग्री में बदलना। इस प्रक्रिया में गैर-कार्बन तत्वों को हटाने और विशिष्ट अनुप्रयोगों के लिए उनके गुणों को बढ़ाने के लिए उच्च तापमान पर कंपोजिट किया जाता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः कन्नड़ कवयित्री ममता जी सागर को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम नाइजीरिया के अबुजा में विश्व लेखक संगठन की पहली कांग्रेस के एक भाग के रूप में आयोजित किया गया था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: विश्व लेखक संगठन (WOW) ने कन्नड़ कवि, नाटककार और शिक्षाविद, ममता जी सागर को साहित्य में उनके योगदान के लिए विश्व साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम नाइजीरिया के अबुजा में विश्व लेखक संगठन की पहली कांग्रेस के एक भाग के रूप में आयोजित किया गया था। तीन दिवसीय कांग्रेस एसोसिएशन ऑफ नाइजीरियाई ऑथर्स (एएनए) राइटर्स विलेज में आयोजित की गई थी, जो 1981 में प्रसिद्ध नाइजीरियाई लेखक चिनुआ अचेबे द्वारा शुरू किया गया एक समुदाय है। यह कार्यक्रम एएनए और पैन अफ्रीकन राइटर्स एसोसिएशन (PAWA) दोनों के सहयोग से आयोजित किया गया था। बेंगलुरु स्थित लेखक 'काडा नविलिना हेज्जे' (1992 में प्रकाशित) और 'नादिया नीरिना तेवा' (1999) जैसे संकलनों के साथ लिंग, राजनीति और मानवाधिकार उल्लंघन से संबंधित मुद्दों को संबोधित करना चाहती हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM HINDI QUIZ 20.04.2024 UPSC QUIZ 22.04.2024