Sun. Mar 29th, 2026

हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप के निर्माण की गति 2017 के बाद से धीमी हो गई है। हालांकि, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद भारत अभी भी दुनिया में यूनिकॉर्न का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र है।हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स वर्ष 2000 से प्रकाशित किया जा रहा है और यह दुनिया के सबसे मूल्यवान स्टार्टअप को रैंकिंग प्रदान करता है। इस सूचकांक में केवल वही  स्टार्टअप  शामिल हैं जिनकी वैल्यूशन ( मूल्यांकन) कम से कम एक अरब अमेरिकी डॉलर हो और किसी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध नहीं हो।हुरुन रिसर्च के अनुसार, वैश्विक स्तर पर 53 देशों के 291 शहरों में 1,453 यूनिकॉर्न थे।  रिपोर्ट के अनुसार 2023 में  विश्व में ,हर दो मिनट में एक यूनिकॉर्न बना।संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्तिथ सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र ने दुनिया की यूनिकॉर्न राजधानी के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी है। प्रसिद्ध सिलिकॉन वैली सैन फ्रांसिस्को शहर में स्थित है।सिंगापुर, यूनिकॉर्न के लिए सबसे तेजी से बढ़ते केंद्र के रूप में उभरा है।

भारत में सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न

  • हुरुन रिपोर्ट के अनुसार, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और फैंटेसी स्पोर्ट्स-केंद्रित ड्रीम11 भारत के सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न हैं। उनमें से प्रत्येक का वैल्यूशन  $8 बिलियन था।
  • स्विगी और ड्रीम11 को दुनिया में 83वां स्थान मिला।
  • तीसरा सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न, $7.5 बिलियन वैल्यूशन के साथ  रेज़रपे था।  रेज़रपे दुनिया में 94वें स्थान पर था।

भारतीयों द्वारा भारत के बाहर अधिक यूनिकॉर्न बनाए जा रहे

  • हुरुन रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 67 यूनिकॉर्न थे, जो 2022 में 68 यूनिकॉर्न से एक कम था।
  • एडटेक कंपनी बायजूस दुनिया में सबसे ज्यादा वैल्यू डिस्ट्रॉयर यूनिकॉर्न बनकर उभरी है। यह यूनिकॉर्न की सूची से भी बाहर हो गया। अर्थात हुरुन रिपोर्ट के अनुसार बायजू के मूल्यांकन में आई इस बड़ी गिरावट ने उसे दुनिया के किसी भी स्टार्टअप की तुलना में सबसे बड़ी गिरावट वाली फर्म बना दिया है।
  • इसका एक कारण चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों के कारण देश में निवेशकों द्वारा नये निवेश में मंदी आना था।
  • दूसरा कारण यह था कि यूनिकॉर्न के भारतीय सह-संस्थापकों ने भारत के बाहर तुलनात्मक रूप से अधिक निवेश किया।
  • उन्होंने भारत के बाहर 109 यूनिकॉर्न बनाए, भारत के बाहर स्थापित 107 यूनिकॉर्न में से 95 संयुक्त राज्य अमेरिका में थे, इसके बाद 4 यूनाइटेड किंगडम में, 3 सिंगापुर में और 2 जर्मनी में थे।

सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न वाला देश

  • 703 यूनिकॉर्न के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका  विश्व में अग्रणी देश है।
  • दूसरे स्थान पर 340 यूनिकॉर्न के साथ चीन है।
  • तीसरे स्थान पर 67 यूनिकॉर्न के साथ भारत था।
  • चौथे स्थान पर 53 यूनिकॉर्न के साथ यूनाइटेड किंगडम था।

शीर्ष यूनिकॉर्न कंपनियाँ

  • 10 शीर्ष यूनिकॉर्न कंपनियों में से 4 कंपनियां संयुक्त राज्य अमेरिका की और 4 चीन की हैं।
  • एक ऑस्ट्रेलिया से है, और एक माल्टा से है।
  • हुरुन रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 यूनिकॉर्न ने  2023 में $198 बिलियन का मूल्यांकन जोड़ा, जो दुनिया भर में यूनिकॉर्न के बीच मूल्यांकन में एक वर्ष की कुल वृद्धि का 45 प्रतिशत है।

2024 एआई का वर्ष

  • हुरुन रिपोर्ट के अनुसार, 2024 को “एआई का वर्ष” के रूप में चिह्नित किया गया है, जिसमें ओपनएआई का मूल्यांकन 100 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। ओपन एआई कंपनी ने एआई-संचालित चैटजीपीटी चैटबॉट बनाया।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के मामले में भारत चीन और अमेरिका से काफी पीछे है।
  • अमेरिका और चीन क्रमशः 60 और 37 एआई यूनिकॉर्न के साथ इस सूची पर हावी हैं।
  • भारत में पहला एआई  यूनिकॉर्न क्रुतिम है
  • हुरुन एक शोध, मीडिया और निवेश समूह है जो शोध रिपोर्टों की एक श्रृंखला प्रकाशित करता है। रूपर्ट हुगेवर्फ ने 1999 में यूनाइटेड किंगडम में कंपनी की स्थापना की।  हुरुन कंपनी शंघाई, चीन में स्थित है।

Login

error: Content is protected !!