Sun. Jun 21st, 2026
2

UPSC HINDI QUIZ 24.02.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड और ग्लोबल पल्स कन्फेडरेशन (GPC) द्वारा संयुक्त रूप से वैश्विक दलहन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  2. इस सम्मेलन का आयोजन वार्षिक रूप से किया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से दलहन उत्पादक, संसाधक तथा व्यापारी भाग लेते हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने भारत के राष्ट्रपति को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 सौंपी।
  2. रिपोर्ट में भारत के संविधान में निहित अनुसूचित जातियों (SC) के संवैधानिक सुरक्षा उपायों की सुरक्षा के संबंध में आयोग को सौंपे गए मुद्दों पर विभिन्न सिफारिशें शामिल हैं।
  3. प्रारंभ में संविधान में अनुच्छेद 338 के तहत एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति का प्रावधान था।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे वन भूमि की पहचान और संरक्षण के लिए 1996 के फैसले में निर्धारित 'वन' की परिभाषा के अनुसार कार्य करें।
  2. मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल थे।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वरिष्ठ नागरिक देखभाल प्रतिमान की पुनर्कल्पना' नामक स्थिति पत्र जारी किया।इस रिपोर्ट को नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने जारी किया।
  2. इसमें उनके सम्मान, गरिमा और प्रतिष्ठापूर्ण जीवन पर जोर दिया गया है।भारत में बुजुर्गों की आबादी 10 प्रतिशत से कुछ अधिक है यानी करीब 10.40 करोड़।
  3. वर्ष 2030 तक देश की 12 प्रतिशत आबादी की उम्र 60 वर्ष से अधिक होगी और इन 15 करोड़ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार नीति ला सकती है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. माल्टा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 119वां देश बन गया है।
  2. आईएसए 220 से अधिक हस्ताक्षरकर्ता देशों का गठबंधन है जिसका उद्देश्य जीवाश्म ईंधन जैसे ऊर्जा के गैर-नवीकरणीय स्रोतों पर निर्भरता को कम करना है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!