0 UPSC HINDI QUIZ 16.03.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः सुप्रीम कोर्ट ने 13 मार्च को पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य का गठन करने वाली लगभग 26 वर्ष पुरानी अधिसूचना को वापस लेने के असम सरकार के निर्णय पर रोक लगा दी। 17 मार्च 1988 को पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य को अधिसूचित किया गया था । उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: सुप्रीम कोर्ट ने 13 मार्च को पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य का गठन करने वाली लगभग 26 वर्ष पुरानी अधिसूचना को वापस लेने के असम सरकार के निर्णय पर रोक लगा दी। Pobitora-Wildlife-Sanctuary क्या है मामला 17 मार्च 1998 को पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य को अधिसूचित किया गया था हाल ही में असम सरकार के राज्य वन विभाग द्वारा इस अधिसूचना को वापस ले लिया था। राज्य वन विभाग के अनुसार वर्ष 1998 में अधिसूचना राजस्व विभाग और मुख्यमंत्री से परामर्श किए बिना वन विभाग द्वारा एकतरफा जारी की गई थी। अभयारण्य की घोषणा थेंगाभंगा, मुरकटा और मायोंग सहित क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों के अधिकारों का निपटान किए बिना की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की अनुमति के बिना यह अधिसूचना वापस नहीं ली जा सकती है। राज्य को अगली सुनवाई तक विस्तृत जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः समुद्री शोधकर्ताओं ने न्यूज़ीलैंड के दक्षिण द्वीप के तट पर 100 नई जलीय प्रजातियों की खोज की। इन प्रजातियों की खोज एक गैर - लाभकारी संस्था ‘ओशन सेंसस’ के 31 शोधकर्ताओं ने की है। ओशन सेंसस :-यह संस्था समुद्र में पाए जाने वाले जीवों की खोज करती है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: समुद्री शोधकर्ताओं ने न्यूज़ीलैंड के दक्षिण द्वीप के तट पर 100 नई जलीय प्रजातियों की खोज की।इन प्रजातियों की खोज एक गैर - लाभकारी संस्था ‘ओशन सेंसस’ के 21 शोधकर्ताओं ने की है। ओशन सेंसस :-यह संस्था समुद्र में पाए जाने वाले जीवों की खोज करती है।इस खोज में महासागर जनगणना के साथ, न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय जल और वायुमंडलीय अनुसंधान संस्थान और न्यूजीलैंड ते पापा टोंगरेवा संग्रहालय भी शामिल हैं। यह खोज न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित 800 किलोमीटर लंबे बाउंटी ट्रफ पर की गई है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः फार्मास्युटिकल विभाग (DOP) ने फार्मास्युटिकल कंपनियों के लिए ‘यूनिफार्म कोड फॉर फार्मास्यूटिकल्स मार्केटिंग प्रैक्टिसेस’ (UCPMP), 2024 जारी किया है। दवा कंपनियां मार्केटिंग के लिए किसी भी डॉक्टर को न तो कोई सामान गिफ्ट करेंगी, न ही उन्हें पैसे या किसी अन्य वस्तु का प्रलोभन देंगी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: फार्मास्युटिकल विभाग (DOP) ने फार्मास्युटिकल कंपनियों के लिए ‘यूनिफार्म कोड फॉर फार्मास्यूटिकल्स मार्केटिंग प्रैक्टिसेस’ (UCPMP), 2024 जारी किया है। UCPMP दिशा-निर्देश दवा कंपनियां मार्केटिंग के लिए किसी भी डॉक्टर को न तो कोई सामान गिफ्ट करेंगी, न ही उन्हें पैसे या किसी अन्य वस्तु का प्रलोभन देंगी। किसी भी दवा कंपनी द्वारा डॉक्टर या उनके परिवार के सदस्यों को किसी सम्मेलन, संगोष्ठी या कार्यशाला इत्यादि में भाग लेने के लिए देश में या देश के बाहर यात्रा सुविधा नहीं प्रदान की जाएगी। इसमें रेल, हवाई, जलपोत या क्रूज के टिकट या पेड वैकेशन शामिल हैं। यदि कोई डॉक्टर किसी वर्कशॉप या सेमिनार में पहले से ही वक्ता है, तो उसे इससे छूट दी जा सकती है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी दस्तावेजों में मां के प्रथम नाम का उल्लेख करना अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 1 मई 2024 से लागू किया जाएगा। यह नियम 1 मई 2010 या उसके बाद पैदा हुए सभी लोगों पर लागू होगा। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी दस्तावेजों में मां के प्रथम नाम का उल्लेख करना अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 1 मई 2024 से लागू किया जाएगा। यह नियम 1 मई 2014 या उसके बाद पैदा हुए सभी लोगों पर लागू होगा।इसके तहत आवेदक का पहला नाम उसके बाद मां का पहला नाम और फिर पिता का पहला नाम और उपनाम लिखा जाना चाहिएविवाहित महिलाओं के लिए, महिला के नाम के बाद उसके पति का पहला नाम और उपनाम लगाने की मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी। आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल दस्तावेज, संपत्ति दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि जैसे सभी सरकारी दस्तावेजों में नए प्रारूप के अनुसार अपना नाम पंजीकृत करना होगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः आरबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया पर 1.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने 'जमा पर ब्याज दर', 'बैंकों में ग्राहक सेवा', 'अग्रिम पर ब्याज दर' और अन्य पर अपने निर्देशों का पालन न करने पर जुर्माना लगाया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: आरबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया पर 1.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने 'जमा पर ब्याज दर', 'बैंकों में ग्राहक सेवा', 'अग्रिम पर ब्याज दर' और अन्य पर अपने निर्देशों का पालन न करने पर जुर्माना लगाया है। जुर्माना ‘बड़े ऋणों पर सूचना का केंद्रीय भंडार’ (सीआरआईएलसी) - रिपोर्टिंग में संशोधन', और 'क्रेडिट सूचना कंपनियों (सीआईसी) की सदस्यता' पर आरबीआई के निर्देशों का अनुपालन न करने के लिए भी है। जुर्माना क्रेडिट सूचना कंपनी नियम, 2006 (सीएलसी नियम) के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए भी है। बंधन बैंक पर आरबीआई की ओर से 29.55 लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने यह जुर्माना जमा पर ब्याज दर से संबंधित निर्देशों का पालन न करने पर लगाया है। आरबीआई ने इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस पर 13.60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 16.03.2024 ALL EXAM QUIZ 18.03.2024