Fri. Apr 10th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 1203.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. कृत्रिम उपग्रह मीथेनसैट को कैलिफोर्निया (USA) से स्पेसएक्स फाल्कन9 रॉकेट से लॉन्च किया गया।मीथेन उत्सर्जन को ट्रैक करने और मापने वाला मीथेनसैट पहला उपग्रह है।
  2. इसकी विशेषता यह है कि यह अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में अधिक विवरण देगा और इसका परास बहुत व्यापक होगा।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यूरोप में लगभग 24 लाख वर्ष पहले के पुरापाषाण कालीन पत्थर के उपकरण पाए गए हैं।
  2. इस खोज को नेचर जर्नल पत्रिका में प्रकाशित किया गया।इस उपकरण को वैज्ञानिकों ने पश्चिमी यूक्रेन में कोरोलेवो के पुरातात्विक स्थल से प्राप्त किया है।
  3. इस उपकरण को संभवतः होमिनिन्स द्वारा निर्मित किया गया है। इसे ओल्डोवन शैली में बनाया गया है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली के कृषि भवन में कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का अनावरण किया।
  2. यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का एक नवाचार है, जिससे देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार किया जाएगा।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप के द्वारा JADES-GS-z7- 01-QU नामक मृत आकाशगंगा को खोजा गया है।
  2. इस खोज को 'नेचर' जर्नल में प्रकाशित किया गया है।इसका नाम JADES-GS-z7- 01-QU रखा गया है।
  3. यह आकाशगंगा लगभग 700 मिलियन वर्ष पुरानीं है।यह अपनी तरह की सबसे पुरानी गैलेक्सी है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. खसरा और रूबेला रोग की रोकथाम में अनुकरणीय प्रयासों के लिए भारत को 'खसरा और रूबेला चैंपियन' पुरस्कार दिया गया।
  2. भारत को खसरा और रूबेला बीमारी से निपटने के अथक प्रयासों के लिए वाशिंगटन डीसी, अमेरिका में रेड क्रॉस मुख्यालय में प्रतिष्ठित खसरा और रूबेला चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!