2 UPSC HINDI QUIZ 02.03.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग ने एक गजट अधिसूचना जारी कर निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूलों को कुछ शर्तों के तहत वंचित समूहों और कमज़ोर वर्गों के लिये अनिवार्य 25% प्रवेश कोटा से छूट दे दी है। इस कदम के साथ कर्नाटक के वर्ष 2018 के नियम और केरल के वर्ष 2011 के नियमों का पालन करते हुए, महाराष्ट्र निजी स्कूलों को RTE प्रवेश से छूट देने में कर्नाटक तथा केरल के साथ शामिल हो गया है । उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में एक गजट अधिसूचना जारी कर निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूलों को कुछ शर्तों के तहत वंचित समूहों और कमज़ोर वर्गों के लिये अनिवार्य 25% प्रवेश कोटा से छूट दे दी है। बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (धारा 12.1(C) के अनुसार, गैर-सहायता प्राप्त स्कूल यह सुनिश्चित करने के लिये बाध्य हैं कि कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले 25% छात्र "आस-पड़ोस के कमज़ोर वर्ग तथा वंचित समूह" से संबंधित होने चाहिये। इस कदम के साथ कर्नाटक के वर्ष 2018 के नियम और केरल के वर्ष 2011 के नियमों का पालन करते हुए, महाराष्ट्र निजी स्कूलों को RTE प्रवेश से छूट देने में कर्नाटक तथा केरल के साथ शामिल हो गया है, जो शुल्क में छूट केवल तभी देता है जब कोई सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूल पैदल दूरी के भीतर न हो, जो कक्षा 1 के छात्रों के लिये 1 किमी. निर्धारित है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) ने भारत का 'भाषा एटलस' बनाने के लिए देश भर में एक भाषाई सर्वेक्षण करने का प्रस्ताव रखा है। IGNCA केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। भारत का पहला और सबसे विस्तृत भाषाई सर्वेक्षण सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन द्वारा किया गया था, जो वर्ष 1918 में प्रकाशित हुआ था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) ने भारत का 'भाषा एटलस' बनाने के लिए देश भर में एक भाषाई सर्वेक्षण करने का प्रस्ताव रखा है। IGNCA केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। भारत का पहला और सबसे विस्तृत भाषाई सर्वेक्षण सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन द्वारा किया गया था, जो वर्ष 1928 में प्रकाशित हुआ था। भारत, विशेष रूप से प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।एक महत्वपूर्ण है प्रश्न उन भाषाओं की वास्तविक संख्या पर बना हुआ है, जिन्हें देश में क्रियात्मक माना जा सकता है। भारत का भाषा एटलस बनाने के लिए एक व्यापक भाषाई सर्वेक्षण करने की तत्काल आवश्यकता है। भारत भाषाई रूप से कितना विविधतापूर्ण है भारत का पहला और सबसे विस्तृत भाषाई सर्वेक्षण (LSI) सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन द्वारा किया गया था जो वर्ष 1928 में प्रकाशित हुआ था। वर्ष 1961 की भारत की जनगणना में भारत में बोली जाने वाली 1,554 भाषाएँ दर्ज की गईं। वर्ष 1961 की जनगणना भाषाई आँकड़ों के संबंध में सर्वाधिक विस्तृत थी। इस जनगणना में प्रत्येक बोली जाने वाली भाषा को रिकॉर्ड में शामिल किया गया था। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः गोवा सरकार और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जलवायु कार्रवाई के लिए एक उप-राष्ट्रीय मिश्रित वित्त सुविधा के लिए विश्व बैंक के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते का उद्देश्य कम कार्बन उत्सर्जन, जलवायु-अनुकूल विकास को बढ़ावा देना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: गोवा सरकार और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जलवायु कार्रवाई के लिए एक उप-राष्ट्रीय मिश्रित वित्त सुविधा के लिए विश्व बैंक के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते का उद्देश्य कम कार्बन उत्सर्जन, जलवायु-अनुकूल विकास को बढ़ावा देना है। प्रमुख बिंदु समझौता ज्ञापन (MOU) के तहत, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वाहन, अपशिष्ट से धन प्रौद्योगिकी और प्रकृति आधारित समाधान जैसी प्रमुख जलवायु परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए अभिनव मिश्रित वित्त का उपयोग करेगा। गोवा सरकार जलवायु परियोजनाओं की एक पाइपलाइन की पहचान और विकास करके, नीतिगत निर्णयों को प्रोत्साहित करके और उन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हितधारक सहयोग की सुविधा प्रदान करके फाउंडेशन के सफल कार्यान्वयन की सुविधा प्रदान करेगी। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और गोवा सरकार सतत विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संसाधनों और विशेषज्ञता को एकत्रित करेंगे। यह समझौता भारत में एक मिश्रित वित्तपोषण सुविधा की शुरुआत का प्रतीक है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 पर लगे पेलोड के उन्नत सेंसरों ने कोरोनल मास इजेक्शन (CME) के प्रभाव का पता लगाया है। प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (PAPA) एक ऊर्जा और द्रव्यमान विश्लेषक है। प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (PAPA) कम ऊर्जा सीमा में सौर पवन इलेक्ट्रॉनों और आयनों के इन-सीटू माप के लिए डिजाइन किया गया है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 पर लगे पेलोड के उन्नत सेंसरों ने कोरोनल मास इजेक्शन (CME) के प्रभाव का पता लगाया है। इसरो के अनुसार, 15 दिसंबर, 2023 को कोरोनल मास इजेक्शन (CME), एक एकल घटना थी। इस अवधि के दौरान PAPA अवलोकनों ने कुल इलेक्ट्रॉन और आयन गणना में अचानक वृद्धि देखी गई। प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (PAPA) यह एक ऊर्जा और द्रव्यमान विश्लेषक है। इसे कम ऊर्जा सीमा में सौर पवन इलेक्ट्रॉनों और आयनों के इन-सीटू माप के लिए डिजाइन किया गया है। पापा को वीएसएससी/इसरो की स्पेस फिजिक्स लैब और एवियोनिक्स इकाई द्वारा विकसित किया गया है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने इलेक्ट्रॉनिक्स, लेजर प्रौद्योगिकी, लड़ाकू वाहनों, नौसेना प्रणालियों और वैमानिकी सहित डोमेन में 22 उद्योगों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए 13 लाइसेंसिंग समझौते सौंपे हैं। ये लाइसेंस पुणे में महाराष्ट्र MSME डिफेंस एक्सपो 2024 में आयोजित DRDO-उद्योग बैठक के दौरान सौंपे गए। बैठक में DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने इलेक्ट्रॉनिक्स, लेजर प्रौद्योगिकी, लड़ाकू वाहनों, नौसेना प्रणालियों और वैमानिकी सहित डोमेन में 22 उद्योगों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (LATOT) के लिए 23 लाइसेंसिंग समझौते सौंपे हैं। ये लाइसेंस पुणे में महाराष्ट्र MSME डिफेंस एक्सपो 2024 में आयोजित DRDO-उद्योग बैठक के दौरान सौंपे गए। बैठक में DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित यह एक्सपो, महाराष्ट्र में एमएसएमई, निजी कंपनियों, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) प्रयोगशालाओं और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र इकाई (DPSU) की स्वदेशी क्षमताओं और नवाचारों को प्रदर्शित करता है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 02.03.2024 ALL EXAM QUIZ 5.03.2024