1 UPSC HINDI QUIZ 21.02.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः अमेरिका के एक पर्यावरण समूह ‘राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन’(NOAA) ने अमेरिकी सरकार से एक याचिका दायर कर हॉर्सशू क्रैब (केकड़े) के संरक्षण की मांग की है। फार्मास्युटिकल कंपनियां बड़ी संख्या में हॉर्सशू क्रैब (केकड़े) के रक्त का उपयोग चिकित्सा क्षेत्र में करती हैं, जिससे लगभग 20% केकड़ों की मृत्यु हो जाती है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: अमेरिका के एक पर्यावरण समूह ‘राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन’(NOAA) ने अमेरिकी सरकार से एक याचिका दायर कर हॉर्सशू क्रैब (केकड़े) के संरक्षण की मांग की है। प्रमुख बिंदु याचिका में कहा गया है कि फार्मास्युटिकल कंपनियां बड़ी संख्या में हॉर्सशू क्रैब (केकड़े) के रक्त का उपयोग चिकित्सा क्षेत्र में करती हैं, जिससे लगभग 30% केकड़ों की मृत्यु हो जाती है। वर्तमान समय में इस केकड़े की संख्या 1990 की तुलना में बहुत कम हो गई है। अन्य खतरा इस केकड़े को व्यावसायिक मछली के चारे के रूप में भी उपयोग किया जाता है। समुद्री प्रदूषण, तटीय कटाव और बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के कारण इस प्रजाति को अपने आवास के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः ओडिशा के बेरहामपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चिल्का झील में समुद्री एम्फ़िपोड की एक नई प्रजाति क्रस्टेशिया की खोज की है। इस नई प्रजाति का नाम ओडिशा की मूल भाषा ओडिया के नाम पर “परहयाले ओडियन” (Parhyale odian) रखा गया है। यह जीनस पारहयाले के झींगा जैसा दिखता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: ओडिशा के बेरहामपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चिल्का झील में समुद्री एम्फ़िपोड की एक नई प्रजाति क्रस्टेशिया की खोज की है। प्रमुख बिंदु इस नई प्रजाति का नाम ओडिशा की मूल भाषा ओडिया के नाम पर “परहयाले ओडियन” (Parhyale odian) रखा गया है। यह जीनस पारहयाले के झींगा जैसा दिखता है। जीनस पारहयाले: - यह एक एम्फ़िपोड क्रस्टेशियन की प्रजाति है। इसका उपयोग विकासात्मक और आनुवंशिक विश्लेषण में किया जाता है। इसे एक उभरते हुए मॉडल जीव के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वर्तमान में जीनस पारहयाले में एक और प्रजाति के जुड़ने से वैश्विक प्रजातियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इस नई प्रजाति का रंग भूरा और लंबाई लगभग 8 मिलीमीटर है। इसके 13 जोड़े पैर होते हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः बेंगलुरु स्थित ‘नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज’ द्वारा नई पीढ़ी के आभासी मानवरहित हवाई वाहन के एक प्रोटोटाइप HAPS का सफल परीक्षण किया गया। यह सामान्य UAV से अलग है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: बेंगलुरु स्थित ‘नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज’ द्वारा नई पीढ़ी के आभासी मानवरहित हवाई वाहन के एक प्रोटोटाइप HAPS का सफल परीक्षण किया गया। मुख्य बिंदु यह सामान्य UAV से अलग है। पूर्णतः सौर ऊर्जा से संचालित यह UAV महीनों तक हवा में रह सकता है। यह जमीन से लगभग 20 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इस वर्ग के UAV को HAPS या उच्च ऊंचाई वाले आभासी-उपग्रह वाहन या HALE कहा जाता है। NAL के वैज्ञानिक डॉ. एल वेंकटकृष्णन ने HAPS का विकास करने वाले टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। अभी तक किसी भी देश ने इस तकनीक में महारत हासिल नहीं की है। इस श्रेणी के वाहन का विश्व रिकॉर्ड एयरबस द्वारा निर्मित ‘ज़ेफिर’ के नाम है। इसने दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले अगस्त, 2022 तक लगातार 64 दिनों तक उड़ान भरी थी। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः वृक्षारोपण में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 'वन मित्र' योजना शुरू की गई। 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य 'वन मित्र' बनने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। योजना का उद्देश्य राज्य भर में वन क्षेत्रों को बढ़ाने, वनीकरण की उत्तरजीविता दर में वृद्धि सुनिश्चित करने और गैर-वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने में स्थानीय जनता को सीधे शामिल करना है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: वृक्षारोपण में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 'वन मित्र' योजना शुरू की गई। 15 फरवरी को, गैर-वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 'वन मित्र' योजना और इसका पोर्टल लॉन्च किया गया। 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य 'वन मित्र' बनने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। योजना का उद्देश्य राज्य भर में वन क्षेत्रों को बढ़ाने, वनीकरण की उत्तरजीविता दर में वृद्धि सुनिश्चित करने और गैर-वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने में स्थानीय जनता को सीधे शामिल करना है। प्रत्येक वन मित्र को पौधों के रखरखाव के आधार पर प्रोत्साहन मिलेगा और वह अधिकतम 1,000 पौधे लगा सकता है। 18 से 60 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी व्यक्ति वन मित्र बन सकता है। योजना के प्रथम चरण में पोर्टल के माध्यम से 7500 वन मित्रों का चयन किया जायेगा। एक वन मित्र अपने गाँव, कस्बे या शहर में वृक्षारोपण के लिए गैर-वन भूमि का चयन कर सकता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः यह पहल सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने और स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास के माध्यम से नागरिक-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। एम्स-रेवाड़ी हरियाणा की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा और युवाओं के लिए नौकरियां भी पैदा करेगा और उन्हें चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के अवसर प्रदान करेगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: यह पहल सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने और स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास के माध्यम से नागरिक-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। एम्स-रेवाड़ी हरियाणा की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा और युवाओं के लिए नौकरियां भी पैदा करेगा और उन्हें चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के अवसर प्रदान करेगा। ₹1,650 करोड़ की लागत से यह नया एम्स हरियाणा के रेवाड़ी जिले के माजरा मस्तिल भालखी गांव में 203 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। पिछले 10 वर्षों में, 15 नए एम्स और 300 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें हरियाणा के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत हरियाणा में एम्स-रेवाड़ी की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। इसका उद्देश्य सस्ती और विश्वसनीय विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में क्षेत्रीय असंतुलन को ठीक करना और देश में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के लिए सुविधाएं बढ़ाना है। पीएमएसएसवाई के तहत अब तक 22 नए एम्स की स्थापना को मंजूरी दी गई है और इनमें से 15 एम्स को 2014 से मंजूरी दी गई है। यह 750 बिस्तरों वाले अस्पताल परिसर से सुसज्जित होगा जिसमें 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक, संकाय और कर्मचारियों के लिए एक आवासीय परिसर और अन्य शामिल होंगे। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation Previous Post Next Post