3 UPSC HINDI QUIZ 22.02.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः पक्षी शोधकर्ताओं द्वारा भारत में पहली बार तेलंगाना के वारंगल में अम्मावारीपेट झील के पास एक स्पर-विंग्ड लैपविंग पक्षी को देखा गया। स्पर-विंग्ड लैपविंग की लंबाई 18 से 31 सेंटीमीटर होती है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: पक्षी शोधकर्ताओं द्वारा भारत में पहली बार तेलंगाना के वारंगल में अम्मावारीपेट झील के पास एक स्पर-विंग्ड लैपविंग पक्षी को देखा गया। स्पर-विंग्ड लैपविंग इसका वैज्ञानिक नाम वेनेलस स्पिनोसस (Vanellus spinosus) है। यह एक शिकारी पक्षी हैं, जो शिकार की परिस्थितियों के अनुसार दिन एवं रात में सक्रिय रहता है। यह उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और भूमध्यसागरीय क्षेत्रों का मूल निवासी है। इसकी लंबाई 28 से 31 सेंटीमीटर होती है। इनका वजन 128 से 330 ग्राम होता है। इनके पंखों का फैलाव 82 से 87 सेंटीमीटर लंबा होता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड ने विश्व बैंक (WB) द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित किया। वर्ष 2025 के लिये भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) अथवा पेरिस समझौते के तहत इसकी जलवायु संबंधी प्रतिज्ञाओं की पूर्ति के लिये 30 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता होगी। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रोलाइज़र, पवन और बैटरी स्पेस, पावर ट्रांसमिशन, ग्रीन हाइड्रोजन, हाइड्रो पावर तथा अपशिष्ट-से-ऊर्जा क्षेत्रों में विनिर्माण एवं क्षमता विस्तार के लिये निवेश की आवश्यकता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड ने विश्व बैंक (WB) द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित किया जिसमें भारत के अक्षय ऊर्जा परिदृश्य और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जलवायु परिवर्तन से निपटने के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। वेबिनार में IREDA के संबोधन से संबंधित प्रमुख बिंदु वर्ष 2030 के लिये भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) अथवा पेरिस समझौते के तहत इसकी जलवायु संबंधी प्रतिज्ञाओं की पूर्ति के लिये 30 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता होगी। भारत के NDC लक्ष्यों के अनुसार भारत वर्ष 2005 के स्तर से वर्ष 2030 तक अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की उत्सर्जन तीव्रता को 45% तक कम करने और वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा स्रोतों से विद्युत उत्पादन की लगभग 50% संचयी स्थापित क्षमता हासिल करने के लिये प्रतिबद्ध है। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रोलाइज़र, पवन और बैटरी स्पेस, पावर ट्रांसमिशन, ग्रीन हाइड्रोजन, हाइड्रो पावर तथा अपशिष्ट-से-ऊर्जा क्षेत्रों में विनिर्माण एवं क्षमता विस्तार के लिये निवेश की आवश्यकता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः ज्ञानपीठ चयन समिति ने घोषणा की कि वर्ष 2023 के लिये 58वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार दो लेखकों, संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य तथा उर्दू कवि और गीतकार गुलज़ार को दिया जाएगा। यह पुरस्कार दूसरी बार संस्कृत के लिये तथा पाँचवीं बार उर्दू के लिये दिया जा रहा है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: ज्ञानपीठ चयन समिति ने घोषणा की कि वर्ष 2023 के लिये 58वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार दो लेखकों, संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य तथा उर्दू कवि और गीतकार गुलज़ार को दिया जाएगा।यह पुरस्कार दूसरी बार संस्कृत के लिये तथा पाँचवीं बार उर्दू के लिये दिया जा रहा है। ज्ञानपीठ पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का सबसे पुराना और सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है। यह किसी लेखक को उनके "साहित्य के प्रति उत्कृष्ट योगदान" के लिये प्रतिवर्ष दिया जाता है। यह पुरस्कार वर्ष 1961 में स्थापित एवं पहली बार वर्ष 1965 में प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार अंग्रेज़ी तथा अन्य भारतीय भाषाओं के लिये प्रदान किया जाता करता है। हालाँकि अर्हता भारतीय नागरिकों तक ही सीमित है। यह मरणोपरांत नहीं दिया जाता है। यह भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा भारतीय साहित्य में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिये दिया जाता है। साहू शांति प्रसाद जैन एवं उनकी पत्नी रमा जैन द्वारा वर्ष 1944 में स्थापित भारतीय ज्ञानपीठ एक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं अनुसंधान संगठन है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। ये परियोजनाएं विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण, आवास, रियल एस्टेट और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस 3 दिवसीय प्रदर्शनी में 9 से अधिक क्षेत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें एआई पवेलियन, कपड़ा, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, रक्षा और एयरोस्पेस आदि शामिल होंगे। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पीएम द्वारा संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया गया और श्री कल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण भी किया गया। लखनऊ में प्रधानमंत्री ने प्रदेश भर में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 14 हजार परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये परियोजनाएं विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण, आवास, रियल एस्टेट और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। भूमि पूजन समारोह के साथ-साथ एक भव्य प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस 3 दिवसीय प्रदर्शनी में 9 से अधिक क्षेत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें एआई पवेलियन, कपड़ा, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, रक्षा और एयरोस्पेस आदि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय उद्योगपतियों, राजदूतों और उच्चायुक्तों सहित लगभग 5000 प्रतिभागी भाग लेंगे। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी (INYAS) ने हाल ही में अपनी नौवीं वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की। वर्ष 2012 में स्थापित INYAS भारत में युवा वैज्ञानिकों के लिये एकमात्र मान्यता प्राप्त अकादमी रही है, जो युवा वैज्ञानिकों के बीच विज्ञान शिक्षा एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिये समर्पित है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी (INYAS) ने हाल ही में अपनी नौवीं वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की। वर्ष 2014 में स्थापित INYAS भारत में युवा वैज्ञानिकों के लिये एकमात्र मान्यता प्राप्त अकादमी रही है, जो युवा वैज्ञानिकों के बीच विज्ञान शिक्षा एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिये समर्पित है। राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (CSIR-NIScPR) भारत सरकार के विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की घटक प्रयोगशालाओं में से एक है। यह विज्ञान संचार, साक्ष्य-आधारित नीति अनुसंधान एवं अध्ययन, सामग्री की एक शृंखला प्रकाशित करने के साथ-साथ विज्ञान नीति, नवाचार प्रणाली तथा विज्ञान कूटनीति जैसे विभिन्न विषयों पर अनुसंधान करने पर केंद्रित है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 22.02.2024 ALL EXAM QUIZ 23.02.2024