Sat. Jun 13th, 2026
1

UPSC HINDI QUIZ 23.01.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि सरसों (Mustard ) जैसी आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलें आम जन के लिये गुणवत्तापूर्ण खाद्य तेल को सस्ता कर देंगी तथा विदेशी आयात पर निर्भरता को कम करके राष्ट्रीय हित में योगदान देंगी।
  2. जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति ने सरसों के आनुवंशिक रूप से संशोधित संस्करण, धारा मस्टर्ड हाइब्रिड -21 को जारी किये जाने हेतु पर्यावरणीय मंज़ूरी दे दी है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने दो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी मांग रखी, पहला बांग्ला के लिये शास्त्रीय भाषा का दर्जा, जो विश्व की 7वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा।
  2. गंगासागर मेला, जो मकर संक्रांति (जनवरी के मध्य) के दौरान लगता है, कुंभ मेले के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा तीर्थ मेला है।
  3. यह वार्षिक तीर्थ मेला लाखों लोगों को गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित सागर द्वीप की ओर आकर्षित करता है एवं प्रसिद्ध राजा भागीरथ द्वारा गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का स्मरण कराता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सर्वशक्ति लॉन्च किया।
  2. भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम करने के लिए यह ऑपरेशन चलाया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत ने वैश्विक भलाई, लैंगिक न्याय संगतता और समानता के लिए एक नए गठबंधन की घोषणा की।
  2. भारत ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक के मौके पर इस गठबंधन की घोषणा की।
  3. डब्ल्यूईएफ के संस्थापक और अध्यक्ष क्लाउस श्वाब ने पूर्ण समर्थन के साथ इस पहल में भागीदार बनने की पेशकश की।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए 19 बच्चों का चयन किया गया।
  2. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को सात श्रेणियों में दिया जाता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!