Tue. Apr 7th, 2026
  • केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र शासित प्रदेश दीव के घोघला बीच (Ghoghala Beach) पर आयोजित ‘बीच गेम्स’ (Beach Games) का उद्घाटन किया.
  • इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस गेम्स के कारण देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी ‘बीच गेम्स’ को बढ़ावा मिलेगा.
  • इससे पहले उन्होंने दीव के मलाला ऑडिटोरियम में ‘मेरा भारत’ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने आगे कहा कि ‘मेरा भारत’ प्लेटफॉर्म पर अब तक 45 लाख युवाओं ने अपना नाम रजिस्टर कराया है.

घोघला बीच

  • घोघला समुद्र तट घोघला गाँव में अवस्थित है, जो दीव के मुख्य शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है। भोजन एवं आवास जैसी आवश्यक सुविधाओं से युक्त यह समुद्र तट एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
  • दीव जिले के सबसे सुंदर समुद्र तटों में से एक माने जाने वाले इस बीच में एक पर्यटन परिसर है जो सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करता है।
  • पैरासेलिंग और वॉटर स्कूटर्स इस समुद्र तट की दो सबसे प्रसिद्ध मनोरंजक गतिविधियाँ हैं। यह भारत के पहले ब्लू फ्लैग बीच में से एक है।

Login

error: Content is protected !!