Skip to content
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त आयोग के लिए संयुक्त सचिव स्तर के तीन पदों को मंजूरी दी।
- 16वें वित्त आयोग के लिए सरकार की ओर से संयुक्त सचिव के दो पद और आर्थिक सलाहकार का एक पद सृजित किया गया है।
- अरविंद पनगढ़िया को 16वें वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऋत्विक आर पांडे आयोग के सचिव होंगे।
- वित्त मंत्रालय ने आयोग में विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।
- 16वां वित्त आयोग 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
- यह केंद्र और राज्यों के बीच कर हस्तांतरण और 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाले पांच वर्षों के लिए राजस्व वृद्धि के उपायों का सुझाव देगा।
- वित्त आयोग केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों पर सुझाव देने वाली एक संवैधानिक संस्था है।
error: Content is protected !!