Tue. Apr 7th, 2026
  • पंजाब नेविगेशन सिस्टम मैपल्स ऐप पर ‘ब्लैक स्पॉट’ के रूप में सभी 784 दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों का व्यापक मैपिंग करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है। यह घोषणा 1 जनवरी 2024 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गयी है।
  • नेविगेशन सिस्टम मैपल्स ऐप, MapMyIndia द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रमुख परियोजना, ‘सड़क सुरक्षा बल’ के हिस्से के रूप में शुरू की गई है।

मैपल्स ऐप कैसे काम करेगा

  • यह ऐप पंजाबी भाषा में वॉयस अलर्ट प्रदान करेगा, जिससे यात्रियों को आने वाले ब्लैक स्पॉट के बारे में समय पर चेतावनी मिल सकेगी। 
  • ब्लैक स्पॉट 100 मीटर दूर होने से पहले ही यात्रियों को यह अलर्ट मिल जाएगा।
  • इसका उद्देश्य भारतीय सड़कों के लिए डिज़ाइन किए गए 100% स्वदेशी ऐप, मेपल्स ऐप के उपयोग के माध्यम से ड्राइवरों को पहले से सचेत करके सड़क सुरक्षा बढ़ाना है।

पंजाब सड़क सुरक्षा बल

  • ‘सड़क सुरक्षा बल’ पंजाब पुलिस और मैपमायइंडिया के बीच एक कोलैबोरेटिव पहल है।
  • इस फोर्स को लापरवाही के साथ ड्राइविंग करने वाले लोगों पर नजर रखने, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाने और इससे जुड़े हुए अन्य कामों की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।
  • इस पहल के अंतर्गत पहले चरण में 1,300 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।
  • शुरुआत में इस बल के लिए 144 वाहन प्रदान किए गए, जिनमें से 116 इसुजु वाहन और 28 स्पीड रडार से लैस एसयूवी हैं।
  • सड़क सुरक्षा फोर्स में शामिल हर वाहन 30 किलोमीटर का एरिया कवर करेगा।

सड़क सुरक्षा की वैश्विक स्थिति 2023

  • हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सड़क सुरक्षा की वैश्विक स्थिति 2023 शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में विश्व भर में सड़क हादसों में होने वाली मौतों और सुरक्षा उपायों को लेकर महत्त्वपूर्ण निष्कर्ष एवं अंतर्दृष्टि प्रस्तुत की गई है।

Login

error: Content is protected !!