- सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में गतिविधियों का दायरा बढ़ाया।
- सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में बहीखाता पद्धति और लेखांकन जैसी सेवाओं को शामिल किया है।
- अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में वित्तीय सेवाओं के हिस्से के रूप में बही-खाता, लेखांकन, कराधान और वित्तीय अपराध अनुपालन सहित विभिन्न सेवाएं शुरू की जाएंगी।
- वित्त मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र में सेवाओं के विस्तार के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
- अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) द्वारा गैर-निवासियों को वित्तीय सेवाएँ प्रदान की जाती हैं।
आईएफएससीए
- आईएफएससीए एक वैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना अप्रैल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 के तहत की गई थी।
- इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (आईएफएससी) में सभी वित्तीय सेवाओं को विनियमित करने के लिए की गई थी।
- वर्तमान में, गुजरात में गिफ्ट सिटी, गांधीनगर भारत का पहला और एकमात्र परिचालन अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है।
