Sat. Apr 4th, 2026
  • भारत की पहली सिक्स लेन स्टील स्लैग आधारित सड़क का निर्माण किया गया।
  • NH-6 को हजीरा पोर्ट से जोड़ने वाली भारत की पहली सिक्स लेन स्टील स्लैग आधारित सड़क का निर्माण किया गया।
  • स्टील उत्पादन के दौरान स्टील स्लैग ठोस अपशिष्ट के रूप में उत्पन्न होता है। प्रति टन स्टील उत्पादन पर लगभग 180-200 किलोग्राम स्टील स्लैग उत्पन्न होता है।
  • इस्पात मंत्रालय ने “सड़क निर्माण में स्टील स्लैग के उपयोग के लिए डिजाइन दिशानिर्देशों और विशिष्टताओं के विकास” पर एक अनुसंधान एवं विकास परियोजना को वित्त पोषित किया है।
  • इस अनुसंधान एवं विकास परियोजना के तहत, राष्ट्रीय राजमार्ग-6 को हजीरा बंदरगाह से जोड़ने वाली भारत की छह लेन वाली पहली स्टील स्लैग आधारित सड़क का निर्माण मई, 2022 में सूरत हजीरा में किया गया।
  • इस योजना के अंतर्गत बिटुमिनस फुटपाथ की सभी परतों में प्राकृतिक घटक के विकल्प के रूप में प्रसंस्कृत स्टील स्लैग का उपयोग किया जाता है।
  • स्टील स्लैग आधारित सड़कों के निर्माण के लिए मसौदा दिशानिर्देश सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा तैयार किए गए हैं।

Login

error: Content is protected !!