Sat. Mar 28th, 2026
  • हिंद महासागर ट्यूना आयोग (IOTC) की डेटा संग्रह और सांख्यिकी (WPDCS19) पर 19वीं कार्य दल की बैठक का उद्घाटन मुंबई में किया गया।
  • मत्स्य पालन विभाग 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2023 तक हिंद महासागर ट्यूना आयोग (आईओटीसी) के डेटा संग्रह और सांख्यिकी ((डब्ल्यूपीडीसीएस19) पर 19वीं कार्य दल की बैठक का आयोजन कर रहा है।
  • यह आईओटीसी और मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक है।
  • इसने दुनिया भर से टूना मछली पालन के क्षेत्र में प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को एक साथ लाया है।
  • टूना मछली और अन्य बड़ी पेलैजिक प्रजातियां, जैसे बिलफिश, शार्क और शंकुश आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।
  • ट्यूना के व्यापार का अनुमानित वार्षिक मूल्य 41 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2018 में) है।
  • बैठक में इंडोनेशिया, फ्रांस और स्पेन, यूरोपीय संघ (ईयू) के अन्य देशों, सेशेल्स, तंजानिया, ईरान, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका, ओमान और भारत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • बैठक में आईओटीसी और वैज्ञानिक संगठनों के प्रतिभागी वर्चुअल मोड में भाग ले रहे हैं।

Login

error: Content is protected !!