Skip to content
- बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीते।
- कांग्रेस ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव जीत लिया है।
- राजस्थान में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। उसने राजस्थान की कुल 199 सीटों में से 115 सीटों पर जीत हासिल की है।
- कांग्रेस को 69 सीटें और भारत आदिवासी पार्टी को तीन सीटें मिलीं।
- बहुजन समाज पार्टी ने दो सीटें जीतीं और एक-एक सीट राष्ट्रीय लोक दल और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जीती।
- चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
- मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया।
- कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है। एक सीट अन्य ने जीती है।
- पिछले दो दशकों में मध्य प्रदेश में बीजेपी की यह सबसे बड़ी जीत है।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं।
- उन्होंने रिकॉर्ड एक लाख 5 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता।
- छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 90 सीटों में से 54 सीटों पर जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 35 सीटें जीतीं।
- निवर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल पटन सीट से चुनाव जीते।
- उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव अंबिकापुर से अपनी सीट हार गये।
- तेलंगाना में कांग्रेस ने 119 में से 64 सीटों पर जीत हासिल की है।सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 39 सीटें मिलीं। बीजेपी ने आठ सीटें जीतीं।
error: Content is protected !!