Sat. Apr 11th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 02.11.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. हाल ही में IIT बॉम्बे के शोधकर्त्ताओं ने बेजोड़ दक्षता के साथ सूर्य के प्रकाश को गर्मी में परिवर्तित करने में सक्षम कार्बन नैनोफ्लोरेट बनाया है।
  2. यह नवोन्मेषी विकास कार्बन फुटप्रिंट को कम करते हुए स्थायी ताप समाधानों में क्रांति लाने की क्षमता रखता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. हाल ही में गोवा समुद्री सम्मेलन (GMC) 2023 का चौथा संस्करण भारतीय नौसेना द्वारा नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के तत्त्वावधान में आयोजित किया गया।
  2. सम्मेलन में कोमोरोस, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्याँमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड सहित दस हिंद महासागर देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  3. GMC के वर्ष 2023 के संस्करण का विषय “हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा: सामान्य समुद्री प्राथमिकताओं को सहयोगात्मक शमन ढाँचे में परिवर्तित करना” है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC),डॉक्टरों के लिए एक राष्ट्र, एक पंजीयन लॉन्च करेगा।
  2. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इसका पूरा खाका तैयार किया है, जिसे आगामी छह महीने में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. सामाजिक कार्यकर्ता दीनानाथ राजपूत को छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिलाओं के जीवन को बदलने में मदद करने के लिए रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  2. दीनानाथ राजपूत ने किसान उत्पादक संगठन (farmers producers organisation)(FPO) की स्थापना एवं छत्तीसगढ़ में 8,000 से अधिक आदिवासी महिलाओं के जीवन को बदलने का प्रयास किया ।
  3. दीनानाथ राजपूत को Rs. 10 लाख का नकद पुरस्कार, एक ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यूनिसेफ के लिए में दिल्ली में मैश बॉल चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
  2. दिल्ली में मैश बॉल चैरिटी कार्यक्रम से होने वाली आय यूनिसेफ की कला,चिकित्सा और प्रारंभिक बचपन विकास कार्यक्रमों में खर्च की जाएगी।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!