0 UPSC HINDI QUIZ 01.11.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने जापान के ओसाका में ग्रुप ऑफ सेवन (G7) के व्यापार मंत्रियों के साथ बैठक में भाग लिया। भारत ने वैश्विक स्तर पर आपूर्ति शृंखला लचीलापन बढ़ाने के विषय पर एक महत्त्वपूर्ण हस्तक्षेप किया और इस मुद्दे पर कई सुझाव भी दिये। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने जापान के ओसाका में ग्रुप ऑफ सेवन (G7) के व्यापार मंत्रियों के साथ बैठक में भाग लिया। भारत ने वैश्विक स्तर पर आपूर्ति शृंखला लचीलापन बढ़ाने के विषय पर एक महत्त्वपूर्ण हस्तक्षेप किया और इस मुद्दे पर कई सुझाव भी दिये। भारत ने यह भी उल्लेख किया कि कोविड-19 महामारी और भू-राजनीतिक घटनाओं ने मौजूदा आपूर्ति शृंखलाओं की कमज़ोरियों को उजागर किया है, जिससे कमोडिटी/वस्तुओं की कीमतों एवं वैश्विक मुद्रास्फीति में वृद्धि हुई है। भारत ने सदस्य राष्ट्रों से आपूर्ति शृंखलाओं के परिवहन को आसान बनाने और सीमा पार व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिये एक नियामक ढाँचे पर सहयोग करने का आग्रह किया। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः एक नए अध्ययन से पता चला है कि चंद्रमा पूर्वानुमान से लगभग 40 मिलियन वर्ष पुराना है। अपोलो 17 मिशन के हिस्से के रूप में वर्ष 1962 में एकत्र की गई लूनर डस्ट पर आधारित यह खोज, सौरमंडल के इतिहास की हमारी समझ बढ़ाती है। अपोलो 17 फिलहाल चंद्रमा पर अंतिम मानव अभियान है, जिससे अंतरिक्ष यात्री यूजीन सेर्नन और हैरिसन श्मिट चंद्रमा पर कदम रखने वाले अंतिम व्यक्ति बन गए हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: एक नए अध्ययन से पता चला है कि चंद्रमा पूर्वानुमान से लगभग 40 मिलियन वर्ष पुराना है। अपोलो 17 मिशन के हिस्से के रूप में वर्ष 1972 में एकत्र की गई लूनर डस्ट पर आधारित यह खोज, सौरमंडल के इतिहास की हमारी समझ बढ़ाती है। अपोलो 17 फिलहाल चंद्रमा पर अंतिम मानव अभियान है, जिससे अंतरिक्ष यात्री यूजीन सेर्नन और हैरिसन श्मिट चंद्रमा पर कदम रखने वाले अंतिम व्यक्ति बन गए हैं। अध्ययन से पता चलता है कि चंद्रमा 4.425 अरब वर्ष के पूर्व अनुमान के बजाय लगभग 40 मिलियन वर्ष पुराना हो सकता है। अब माना जाता है कि इसका निर्माण लगभग 4.46 अरब वर्ष पहले हुआ था, जो इसे हमारे सौरमंडल के प्रारंभिक इतिहास के साथ निकटता से जोड़ता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने विश्व ऊर्जा आउटलुक 2023 जारी किया। वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2023 के अनुसार, जीवाश्म ईंधन की मांग 2040 तक अपने चरम पर पहुंच जाएगी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने विश्व ऊर्जा आउटलुक 2023 जारी किया। वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2023 के अनुसार, जीवाश्म ईंधन की मांग 2030 तक अपने चरम पर पहुंच जाएगी। सरकारों की मौजूदा नीतियों के तहत, वैश्विक उत्सर्जन तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की राह पर है। तेल और प्राकृतिक गैस की मांग 2030 से पहले अपने चरम पर पहुंच जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का उदय जीवाश्म ईंधन से बदलाव में योगदान दे रहा है। 2050 में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की मांग पहले के अनुमान से 15 प्रतिशत कम होगी। वर्तमान में, जीवाश्म ईंधन में 1 ट्रिलियन डॉलर की तुलना में स्वच्छ ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में निवेश लगभग 1.8 ट्रिलियन डॉलर है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने वर्तमान मांग को पूरा करने और अचानक आपूर्ति की कमी को रोकने के लिए सभी परिदृश्यों में जीवाश्म ईंधन में वर्तमान निवेश को बनाए रखने की सिफारिश की। रिपोर्ट में निवेश का संतुलित मिश्रण सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया गया है। इसमें बताया गया कि निवेश केवल सौर, पवन ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों पर नहीं होना चाहिए। आईईए ने ऊर्जा आपूर्ति और मांग के प्रबंधन में ऊर्जा उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच राजनीतिक और वाणिज्यिक संबंधों के महत्व पर जोर दिया। वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2023 रिपोर्ट में पिछले कुछ दशकों में भारत के ऊर्जा परिदृश्य में बदलाव की सराहना की गई। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, भारत में 2050 तक एयर कंडीशनर वाले घरों की संख्या नौ गुना बढ़ जाएगी। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (एफएटीएफ) ने केमैन आइलैंड्स को अपनी ग्रे सूची से हटा दिया है। इसने 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अपनी समीक्षा में बुल्गारिया को ग्रे सूची में शामिल कर लिया है। एफएटीएफ ने पनामा, जॉर्डन और अल्बानिया को भी ग्रे लिस्ट से हटा दिया है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (एफएटीएफ) ने केमैन आइलैंड्स को अपनी ग्रे सूची से हटा दिया है। इसने 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित अपनी समीक्षा में बुल्गारिया को ग्रे सूची में शामिल कर लिया है। एफएटीएफ ने पनामा, जॉर्डन और अल्बानिया को भी ग्रे लिस्ट से हटा दिया है। केमैन आइलैंड्स को 2021 में ग्रे सूची में जोड़ा गया था। यह हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के दौरान खबरों में था। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (एनएसडीएल) वेबसाइट के अनुसार, भारत में पंजीकृत 385 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) केमैन आइलैंड्स में स्थित हैं। केमैन आइलैंड्स को भारत में एफपीआई और एफडीआई प्रवाह दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्राधिकार के रूप में देखा जाता है। ग्रे सूची में शामिल न्यायक्षेत्रों को अधिक निगरानी में रखा जाता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः पीएम मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले में 5,900 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार देश को 2037 तक हर क्षेत्र में विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अमृत काल में भी लगातार काम कर रही है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: पीएम मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले में 5,900 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार देश को 2047 तक हर क्षेत्र में विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अमृत काल में भी लगातार काम कर रही है। उद्घाटन की गई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से उत्तरी गुजरात में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में समृद्धि और खुशहाली भी आएगी। सरकार ने इस क्षेत्र के हर घर में पानी और बिजली सहित सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं और अब किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए डेयरी और कृषि-संबंधित क्षेत्रों को मजबूत करने पर काम कर रही है। पिछले दो दशकों के दौरान सरकार ने गुजरात में ग्रामीण स्तर पर आठ सौ से अधिक डेयरियां स्थापित की हैं। रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई क्षेत्रों की परियोजनाओं से उत्तर और मध्य गुजरात के सात जिलों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री पश्चिमी समर्पित माल-ढुलाई गलियारा डब्ल्यूडीएफसी के नए भंदु-न्यू-सानंद(उत्तरी) सैक्शन, विरामगाम-समाखियाली रेल लाइन की दोहरीकरण परियोजना और काटोसन-बेचराजी रेल परियोजना की भी शुरूआत की। श्री मोदी ने मेहसाणा और गांधीनगर जिलों के विभिन्न गांवों में झील पुनर्भरण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 01.11.2023 ALL EXAM QUIZ 02.11.2023