Skip to content
- भारत-कोरिया बिजनेस पार्टनरशिप फोरम का छठा संस्करण 07 नवंबर को नई दिल्ली में शुरू हो गया है।
- यह भारत और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्षों के जश्न का प्रतीक है।
- कार्यक्रम को उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह ने संबोधित किया।
- उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ भारत के गहरे व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला।
- उन्होंने कहा कि अप्रैल 2020 से कोरियाई कंपनियों द्वारा 5.6 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया गया है।
- उन्होंने कहा कि 2030 तक निवेश बढ़कर 50 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
- भारत-कोरिया गणराज्य ने 10 दिसंबर 1973 को राजनयिक संबंध स्थापित किए।
- वर्ष 2015 में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को “विशेष रणनीतिक साझेदारी” तक बढ़ा दिया गया था।
- 2022 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
error: Content is protected !!