Mon. Mar 30th, 2026
  • भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने “इनोवेशन हैंडशेक के माध्यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ाने” पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद संरचना के तहत, भारत और अमेरिका ने 14 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को में “इनोवेशन हैंडशेक के माध्यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ाने” पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • “डिकोडिंग द “इनोवेशन हैंडशेक’’: अमेरिका–भारत उद्यमिता साझेदारी” विषय पर सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किक-ऑफ इंडस्ट्री राउंडटेबल में समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षार किए गए।
  • एमओयू का मुख्य उद्देश्य गतिशील स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के दोनों पक्षों को जोड़ना है। यह स्टार्टअप वित्‍त पोषण के लिए जानकारी और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने की सुविधा प्रदान करेगा।
  • यह महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी के लिए भारत-अमेरिका पहल (आईसीईटी) के तहत पहचान की उभरती प्रौद्योगिकियों (सीईटी) में नवाचार को भी बढ़ावा देगा।
  • यह समझौता ज्ञापन गहन तकनीकी क्षेत्रों में स्टार्टअप इकोसिस्‍टम को मजबूत करने और महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों (सीईटी) में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • इस समझौता ज्ञापन ने 2024 की शुरुआत में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले दो भविष्य के इनोवेशन हैंडशेक कार्यक्रमों के लिए मंच तैयार किया है।
  • वाणिज्यिक संवाद (सीडी) भारत और अमेरिका के बीच मंत्री स्तर पर एक सहकारी उपक्रम है।

Login

error: Content is protected !!