लेखक एवं विद्वान एस.के. वसंथन (S.K. Vasanthan) को वर्ष 2023 के एज़ुथाचन पुरस्कार के लिए चुना गया।
एज़ुथाचन पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में केरल सरकार द्वारा स्थापित शीर्ष पुरस्कार है।
केरल के संस्कृति मंत्री ने 1 नवम्बर 2023 को पुरस्कार की घोषणा की।
डॉ. वसंथन ने उपन्यास, लघु कहानी, निबंध, इतिहास और अनुवाद जैसी कई शैलियों में अपने कार्यों के माध्यम से विद्वानों और पुस्तक प्रेमियों दोनों का ध्यान आकर्षित किया।
एस.के. वसंथन की प्रमुख रचनाएँ जैसे केरल संस्कार चरित्र निघंडु (Kerala Samskara Charitra Nighandu) और नम्मल नदन्ना वाज़िकल (Nammal Nadanna Vazhikal) केरल के सांस्कृतिक इतिहास से संबंधित दो प्रमुख रचनाएँ हैं।
कलाम साक्षी, जो केरल के व्यापक सामाजिक सुधार का वर्णन करता है, उनके प्रमुख कार्यों में से एक है।
त्रिशूर के रहने वाले डॉ. वसंतन ने 2007 में केरल संस्कार चरित्र निघंडु के लिए केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और 2013 में समग्र योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार जीता था।
एज़ुथाचन पुरस्कार के तहत ₹5 लाख का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका केरल के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया जाएगा।